भारत आते ही दादी नीतू कपूर ने राहा को किया इस तरह किस, लोग बोले- कैमरा दिखा नहीं की एक्टिंग शुरू...

Neetu kapoor

Neetu Kapoor kissed Raha at airport trolled badly: आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, राहा और नीतू कपूर चारो ही एक हफ्ते पहले पेरिस फैशन वीक के इवेंट के लिए निकले थे। यह इवेंट बेहद ही खास रहा। परिवार वालों ने आलिया का हैसला भी बढ़ाया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं आलिया की तस्वीरों ने तो सनसनी मचा दी थी। आलिया को जमकर फैन्स से प्यार मिला। बता दें कि अब आलिया अपने परिवार के साथ भारत लौट आईं। बीती रात आलिया को रणबीर, राहा और नीतू कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, लेकिन इस दौरान ऐसा क्या हो गया जो नीतू कपूर इतनी ट्रोल हो रही हैं। चलिए जानते हैं।

राहा को प्यार करती दिखीं दादी नीतू
दरअसल आलिया-रणबीर की नन्ही परी राहा की आंखों में नींद भरी नजर आती हैं। पूरा परिवार एयरपोर्ट से बाहर आता है। वहीं जैसे ही पैपराजी पूरे परिवार की तस्वीरें खींचना शुरू करते हैं। वैसे ही नीतू कपूर राहा को होठों पर किस करने लगती हैं। दादी तो अपनी पोती पर जमकर प्यार लुटाती हैं। नीतू कपूर अपनी पोती से कितना प्यार करती हैं यह तो वायरल हो रहीं तस्वीरों और वीडियो में देखा ही जा सकती है, लेकिन एयरपोर्ट से निकलते ही कैमरे के सामने नीतू कपूर को इस तरह किस करना शायद उनके फैन्स को पसंद नहीं आया। जहां कुछ लोग तो नीतू कपूर की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग हैं जो नीतू कपूर को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

नीतू कपूर जमकर हुईं ट्रोल
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ दादी पोती का प्यार तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नजर ना लगे इस प्यार को। जहां कुछ फैन्स इस तस्वीर को देख जमकर तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ ट्रोलर्स जमकर नीतू कपूर को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कैमरे को देखकर अच्छी एक्टिंग कर लेती हैं नीतू जी। वहीं दूसरे ट्रोलर ने लिखा- घर पर प्यार कर देतीं दिखावा करने की क्या जरूरत थी। वहीं तीसरे ट्रोल ने लिखा- कैमरा दिखा नहीं की एक्टिंग शुरू। बता दें कि राहा और नीतू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X