नीतू कपूर ने शेयर की आलिया भट्ट के साथ तस्वीर, कहा - ये है मेरी दुनिया, कभी किया था कैटरीना को क्रॉप
नीतू कपूर और आलिया भट्ट का रिश्ता कितना प्यारा है ये अकसर उन दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिख जाता है। और ये भी साफ है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते को नीतू कपूर की मंज़ूरी मिली हुई है। हाल ही में नीतू कपूर ने अपने परिवार की एक तस्वीर शेयर की और साथ ही लिखा - ये मेरी दुनिया है।
इस तस्वीर में नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर और रिद्धिमा की बेटी समायरा कपूर शामिल थीं। साथ ही इस तस्वीर में आलिया भट्ट भी शामिल थीं।

नीतू कपूर की इस तस्वीर पर फैन्स लगातार बेहद प्यारे कमेंट कर रहे हैं। वैसे अगर आपको याद हो तो सालों पहले, जब रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थे तो उस दौरान, नीतू कपूर ने कैटरीना कैफ के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। बस दिक्कत ये थी कि उस तस्वीर में कैटरीना कैफ को क्रॉप कर दिया गया था।
उस दौरान, नीतू कपूर ने रणबीर और कैटरीना के रिश्ते को मंज़ूरी नहीं दी थी और अफवाहें यहां तक थीं कि नीतू कपूर ने हर उस फैमिली पार्टी में जाना बंद कर दिया था जहां रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ को लेकर आते थे। बहरहाल, रणबीर और कैटरीना के बीच का रिश्ता ज़्यादा दिनों तक नहीं टिका।
फिर रणबीर की ज़िंदगी में आईं आलिया भट्ट और नीतू कपूर भी इस रिश्ते से काफी खुश हैं। आलिया ने मज़बूती से कपूर परिवार का तब साथ दिया जब उन्हें साथ की सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी। न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के कैंसर के ईलाज के दौरान भी आलिया रणबीर और नीतू कपूर के साथ दिखाई देती थीं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी
गौरतलब है कि काफी समय से खबरें थीं कि रणबीर और आलिया 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके बाद अब 2021 में भी इंतज़ार हो रहा है कि कब उनकी शादी की खबरों की पुष्टि हो और फैन्स जश्न मना सकें।

बचपन से था रणबीर पर क्रश
दिलचस्प है कि आलिया भट्ट को बचपन से ही रणबीर कपूर पर क्रश था। इतना ही नहीं वो रणबीर कपूर से ही शादी करना चाहती थीं। यहां तक कि आलिया के कमरे में रणबीर कपूर का एक बड़ा सा पोस्टर भी हुआ करता था। उनकी कुछ खास तस्वीरों के साथ हम आपको दिखाते हैं उनकी क्यूट सी लव स्टोरी।

ब्रह्मास्त्र से हुई शुरूआत
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी की शुरूआत, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र से शुरू हुई। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के ब्रेक अप के बाद। एक पोस्ट में अयान ने ब्रह्मास्त्र से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि ये तस्वीर बहुत सारी चीज़ों की शुरूआत थी। उनका इशारा, रणबीर और आलिया की इस खास दोस्ती की तरफ था।

हिचकिचाए नहीं, कुबूल किया रिश्ता
पहले रणबीर और आलिया ने अपने रिलेशनशिप की खबर को मीडिया से बचाकर रखने की कोशिश की। आलिया और कैटरीना उस दौरान बेस्ट फ्रेड्स भी थीं। लेकिन फिर मीडिया ने रणबीर कपूर को आलिया भट्ट के घर पर इन तस्वीरों में कैद किया जो धड़ल्ले से वायरल हुईं। इसके बाद दोनों ही अपने रिलेशनशिप को कुबूल करने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाए।

पहली बार आए साथ
सोनम कपूर के रिसेप्शन पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कपल एंट्री मारी और सबको चौंका दिया। उन्हें साथ में देखकर फैन्स काफी खुश हुए। इसके बाद दोनों अक्सर ही शादियों और फंक्शन में साथ दिखाई देने लगे। रणबीर के भाई अरमान जैन की शादी में आलिया, रणबीर कपूर और नीतू कपूर के साथ पहुंची।

परिवार में हुआ स्वागत
वहीं, आलिया भट्ट का स्वागत कपूर परिवार में आधिकारिक रूप से उनके क्रिसमस लंच पर हुआ। कपूर परिवार हर साल क्रिसमस पर इकट्ठा होकर एक साथ लंच करता है। इस लंच का हिस्सा आलिया भट्ट भी बन चुकी हैं।

नीतू कपूर कर चुकी हैं स्वागत
नीतू कपूर पहले ही आलिया भट्ट का स्वागत परिवार में बांहें फैलाकर कर चुकी हैं। ये रणबीर की पहली गर्लफ्रेंड है जो उनके माता पिता को पसंद आई हैं।

महेश भट्ट की मंज़ूरी
इस रिश्ते को आलिया के माता पिता महेश भट्ट और सोनी राज़दान की मंज़ूरी भी मिल चुकी है। फैन्स अब बस रणबीर और आलिया के सात फेरों का इंतज़ार कर रहे हैं।

लॉकडाउन में आए करीब
जहां, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, लॉकडाउन में एक साथ रहे वहीं दोनों अक्सर ही साथ में ट्रिप पर भी निकल जाते हैं। उनकी पहली ट्रिप, केन्या में थी जिसकी तस्वीरें देख, फैन्स काफी ज़्यादा उत्साहित हुए थे और तब से ही बस दोनों की शादी का इंतज़ार हो रहा है।

पावर कपल
फिलहाल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं। उनकी जोड़ी फैन्स को पसंद भी है और दोनों को स्क्रीन पर साथ लाने के लिए डायरेक्टर्स एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
