पब्लिक में बहू के पिता महेश भट्ट के गले लगाती दिखीं नीतू कपूर, तो नाराज हुए फैन्स बोले- समधी को कौन...

Neetu Kapoor

Neetu Kapoor hugged Alia Bhatt father Mahesh bhatt in public: एक समय था जब नीतू कपूर अपनी फिल्मों से फैन्स का दिल जीत लेती थीं। बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी ही फिल्मों का डंका बजता था, लेकिन 66 साल की उम्र में नीतू कपूर फिल्मों में कम ही नजर आ रही हैं। नीतू अब अपनी पोती राहा के साथ ज्यादा बिजी रहती हैं।

महेश भट्ट को हग करती दिखीं नीतू कपूर
बता दें कि नीतू कपूर आए दिनों किसी ना किसी इवेंट में नजर आती हैं। वहीं बीते दिन भी नीतू कपूर को पब्लिक एरिया में देखा गया, लेकिन वह अकेली नहीं थीं उनके साथ थे बहू आलिया भट्ट के पिता और जाने माने फिल्ममेकर मेहश भट्ट भी नजर आए। दोनों ने एक दूसरे को देखा ही नहीं दोनों एक दूसरे को देख इतना खुश हो गए कि दिनों ने पहले तो एक दोनों को गले लगाया और फिर दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए।

वीडियो देख यूजर्स के यूं आए रिएक्शन
इस वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-समधी को कौन हग करता है। हमारे यहां को समधी को अलग ही सम्मान दिया जाता है उनके पैर छुए जाते हैं। वहीं दूसरे ने कहा- बॉलीवुड ने सब बदल दिया है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- कितने फ्रैंक हैं दोनों पब्लिक में गले मिल रहे हैं किस कर रहे हैं।

काफी अच्छा है परिवार का बॉन्ड
इस वीडियो को देखकर यह तो साफ हो गया है कि नीतू कपूर और महेश भट्ट का बॉन्ड काफी अच्छा है। बता दें कि नीतू कपूर अपनी बहू आलिया भट्ट के घरवालों के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सोनी राजदान आलिया भट्ट की मां नीतू कपूर की अच्छी दोस्त हैं। नए साल के मौके पर भी दोनों परिवारों को साथ में देखा गया था।

आपको बता दें कि पहले भी कपूर फैमिली के भट्ट फैमिली से अच्छे रिलेशन थे, लेकिन जब से आलिया और रणबीर कपूर की शादी हुई है तब से दोनों परिवारों का आए दिनों मिलना जुलना लगा रहता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X