ऋषि कपूर के निधन के 6 महीने बाद काम पर वापस लौटीं नीतू कपूर, पहले दिन ही याद आए ऋषि साहब
ऋषि कपूर के निधन के लगभग 6 महीने बाद अब नीतू कपूर काम पर लौट चुकी हैं और काम पर लौटते ही उन्हें पहले ही दिन ऋषि कपूर साहब की याद आई और उन्होंने इस बात का ज़िक्र अपने एक पोस्ट में किया। नीतू कपूर राज मेहता की फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ जा चुकी हैं।
जाने से पहले एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि इतने मुश्किल दिनों के बाद मेरी पहली फ्लाईट। मैं नर्वस हूं। ऋषि साहब, मुझे पता है कि आप मेरा हाथ पकड़ने के लिए नहीं हैं लेकिन मैं जानती हूं कि आप मेरे साथ हैं।

गौरतलब है कि नीतू कपूर, राज मेहता की फिल्म में वरूण धवन की मां के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म एक हल्की फुल्की कॉमेडी है और फिल्म में नीतू कपूर के साथ वरूण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और प्राजक्ता कोली भी दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











