ऋषि कपूर को वेंटिलेटर पर देखना मेरे और रणबीर के लिए दर्दनाक था- नीतू कपूर
बॅालीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो में नजर आयेंगी। नीतू कपूर के लिए बीता दो साल दुख से भरा रहा है। जहां हाल ही में बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी ने नीतू कपूर के जीवन में नई खुशी लाई है। वहीं पति ऋषि कपूर के निधन से कोरोना के दौरान नीतू कपूर को गहरा झटका लगा है।

बीते कुछ महीने में ऐसा कई दफा हुआ है जब नीतू कपूर ने कई मीडिया में बातचीत के दौरान ऋषि कपूर को याद किया है। वहीं अब हाल ही में एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में ऋषि कपूर पर नीतू कपूर ने दिल खोलकर बात की। साथ ही आखिरी समय में ऋषि कपूर की तबीयत से जुड़ी बड़ी जानकारी भी शेयर की है।

आखिरी बातचीत और अस्पताल में
30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से आखिरी बातचीत और अस्पताल में उनके आखिरी दिनों पर बात की है। नीतू कपूर ने कहा कि 13 अप्रैल 1979 को ऋषि और नीतू कपूर की सगाई हुई थी।

इसी तारीख को आखिरी बार बातचीत
इसी तारीख को नीतू कपूर की पति ऋषि से आखिरी बार बातचीत हुई थी। और 20220 में इसी तारीख को नीतू कपूर और ऋषि की सगाई भी हुई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त ऋषि कपूर वेंटिलेटर पर थे।

ऋषि कपूर कुछ कहना चाहते थे
नीतू ने यह भी खुलासा किया है अस्पताल में वक्त के साथ ऋषि कपूर की तबीयत खराब होती जा रही थी। अस्पताल में ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर से बहुत कुछ कहना चाहते थे लेकिन बोल नहीं पा रहे थे।

मेडिकल ट्रीटमेंट में देखना दर्दनाक
नीतू ने कहा कि ऋषि को इस तरह वेंटिलेटर ट्रीटमेंट में देखना उनके लिए दर्दनाक था। उस समय अस्पताल में मैं और रणबीर ही थे।फिलहाल इन दिनों नीतू कपूर टीवी पर डांस दीवाने जूनियर्स को जज कर रही हैंं।


Click it and Unblock the Notifications