क्या सच में टूट रही हैं नीतू कपूर की फैमली? सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने किया हैरान कर देने वाला पोस्ट

Neetu Kapoor: हिंदी सिनेमा जगत की सबसे पुरानी और पॉपुलर फैमली में से एक है कपूर फैमली, कपूर फैमली हमेशा ही एक साथ बहुत ही प्यार से रहती है, इस बात का अंदाजा हमेशा ही सोशल मीडिया के जारिए से फैंस को लग रहा है। लेकिन अब लग रहा है कि नीतू कपूर की फैमली बिखर रही है, ऐसा इसीलिए क्योंकि नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला फैमली पोस्ट शेयर किया है।
इस बात से कोई अंजान नहीं है कि, बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू मां के बाद सास और अब दादी भी बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं।
बुधवार को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया। यह देखने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए की क्या नीतू कपूर की फैमिली टूट रही है।
एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर किया उनमें लिखा है, 'ये कारण है कि अब हमारे परिवार पहले जैसे नहीं रहे, क्योंकि हम उन्हें दफना देते हैं जो परिवार को संजो कर रखा रखते हैं। नीतू कपूर ने पम्मी बक्शी गौतम का पोस्ट अपनी स्टोरी पर साझा किया है।
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर कई तरह की बात करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कोई तो आलिया भट्ट पर सवाल दाग रहा है। लोगों का कहना है कि नीतू और आलिया में अब नहीं बन रही हैं।
खैर फिलहाल तो सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी अपनी तरह से अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, परंतु नीतू कपूर ने कोई भी अफवाह पर अपना रियक्शन नहीं दिया है और ना ही बहू आलिया को लेकर कोई बात की है।
दरअसल, हाल ही में नीतू कपूर ने अपना 65वां जन्मदिन लंदन में मनाया था। इस दौरान रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति भरत साहनी और बेटी समायरा शामिल हुए थे, लेकिन आलिया और राहा नजर नहीं आए थे। ऐसे में अब लोगों को लग रहा है कि यह नोट आलिया के लिए है।


Click it and Unblock the Notifications
