..................... कोरोना पॉजिटिव हैं नीतू कपूर, सोशल मीडिया पर किया कंफर्म | Neetu Kapoor confirms she has tested positive for Covid-19, in self-quarantine now - Hindi Filmibeat

कोरोना पॉजिटिव हैं नीतू कपूर, सोशल मीडिया पर किया कंफर्म- बेटी रिद्धिमा समेत सभी सितारों ने दी हिम्मत

कुछ ही दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग पर पहुंचे सितारों को कोरोना हो गया है। इनमें वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता का नाम था। बहरहाल, वरुण धवन के बाद अब नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर इस रिपोर्ट को कंफर्म किया है। उन्होंने बताया है कि वो सेल्फ क्वारंटीन हैं और उनकी तबीयत में सुधार है।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- "इस हफ्ते की शुरुआत में मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई हूं। हर तरह की सावधानी बरती जा रही है और सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने तुरंत मदद की। मैं फिलहाल सेल्फ क्वारंटाइन हूं, डॉक्टर्स की सलाह पर मैं अपनी दवाईयां ले रही हूं, और काफी बेहतर महसूस कर रही हूं।"

Neetu Kapoor

साथ ही उन्होंने फैंस को भी पूरी सुरक्षा बरतने की सलाह देते हुए लिखा- "आपके प्यार और स्पोर्ट के लिए मैं बहुत आभारी हूं। कृपया सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, दूरी बनाकर रखें और अपना ख़्याल रखें।"

नीतू कपूर के इस पोस्ट पर उनके फैंस समेत सभी बॉलीवुड सितारे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, बेटी रिद्धिमा कपूर ने लिखा, "आप मजबूत हैं और फिट भी। इससे आप और मजबूत और फिट बनेंगी।"

गौरतलब है कि, फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के लिए 12 नवंबर को पूरी स्टार कास्ट चंडीगढ़ पहुंची थी। शूटिंग के लिए 40 दिनों का शेड्यूल तय किया गया था और 24 दिसंबर तक शूटिंग की जानी थी। लेकिन अब 10 से 14 दिनों के ब्रेक का फैसला लिया गया है। कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुनते ही रणबीर कपूर एयर ऐम्बुलेंस द्वारा नीतू कपूर को मुंबई ले आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X