राजीव कपूर का नहीं होगा 'चौथा', दुखी मन से भाभी नीतू कपूर ने बताई वजह
मंगलवार को ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर ने अंतिम सांसे लीं। बड़े भाई ऋषि कपूर के निधन के कुछ महीनों के भीतर ही घर में दूसरे सदस्य का निधन हो गया। बताया गया कि राम तेरी गंगा मैली हो गई फेम राजीव कपूर को दिल का दौरा पड़ा। मंगलवार ही राजीव कपूर का अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन करने आलिया भट्ट से लेकर शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड सितारे पहुंचे। अब कपूर फैमिली ने कंफर्म किया है कि राजीव कपूर का चौथा नहीं किया जाएगा।
नीतू कपूर ने कंफर्म करते हुए बताया कि राजीव कपूर का चौथा नहीं किया जाएगा। कोरोना वायरस के चलते कपूर फैमिली ने ये निर्णय लिया है। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें वह लिखती हैं कि कोरोना महामारी के चलते मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्वर्गीय राजीव कपूर का चौथा नहीं आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा व स्वास्थ्य के कारण कपूर फैमिली ने ये निर्णय लिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके इस पोस्ट पर सोनाली बेंद्रे, सीमा खान, मनीष पॉल, प्रिया दत्त समेत कई हस्तियों ने रिएक्ट भी किया।


Click it and Unblock the Notifications











