..................... neetu kapoor celebrated her birthday with family in paris - Hindi Filmibeat

रणबीर और रिद्दिमा ने परिवार संग पेरिस में मनाया नीतू कपूर का जन्मदिन, देखिए तस्वीरें

By Salman

रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने पेरिस में कल अपना 60वां जन्मदिन मनाया। बता दें कि इस मौके पर रणबीर कपूर, रिद्दिमा कपूर और ऋषि कपूर भी मौजूद थे। रणबीर कपूर और रिद्दिमा ने पहले से ही इस बर्थडे को प्लान करके रखा हुआ था। इसके बाद पार्टी में काफी ज्यादा मस्ती भी हुई। कपूर परिवार ने नीतू कपूर के बर्थडे को जमकर एंज्वाय किया और कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की गई। फोटोज सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोग इसको काफी पसंद भी कर रहे है।

यही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज भी वायरल हो रहे है जिसमें नीतू कपूर परिवार के साथ अपनी बर्थडे की पार्टी सेलेब्रेट कर रही है।

neetu kapoor, ranbir kapoor, rishi kapoor, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, ऋषि कपूर

बहुत कम ही देखा जाता है कि कोई स्टार अपने बिजी लाइफ से वक्त निकालकर अपने परिवार को समय दे पाता है।रणबीर कपूर अपने परिवार से काफी ज्यादा प्यार करते है और यही कारण है कि वो पेरिस में मां नीतू कपूर का जन्मदिन मना रहे है।

खबरे तो यहां तक आ रही थी कि रणबीर कपूर के साथ इस बर्थडे पार्टी में आलिया भट्ट भी शामिल होंगी पर ऐसा कुछ नजर नहीं आया और आलिया वहां नहीं पहुंची।

बता दें कि रणबीर कपूर के साथ इस पार्टी में कृष्णा राजकपूर भी नजर आ रही है। केक की बात करें तो वो कैंडल शेप में बनाया गया था। इस समय आलिया और रणबीर को लेकर काफी ज्यादा चर्चे चल रहे है और उनके अफेयर की खबरें आ रही है।

दोनो एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र मे नजर आने वाले है जिसकी तैयारी चल रही है। बता दें कि इस मौके को खास बना रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म संजू ने जिसमें रणबीर के उम्दा अभिनय ने लोगो का दिल जीत लिया और फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।

फिल्म में संजय दत्त के किरदार में रणबीर कपूर ने गजब है अभिनय किया है। फिलहाल संजू के बाद रणबीर के हौसले काफी ज्यादा बढ़े हुए जिसका असर मां नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में साफ नजर आ रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X