..................... Neetu Kapoor and Soni Razdan smoking in Thailand, trolled badly on social media, people worried Raha - Hindi Filmibeat

नीतू कपूर की तस्वीरों में दिखा सिगरेट का डिब्बा, हुईं जमकर ट्रोल, लोग बोले- जब दादी-नानी ऐसी हैं तो...

Neetu Kapoor

Neetu Kapoor And Soni Razdan Smoking In Thailand: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नीतू कपूर 66 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी वह अपनी खूबसूरती और अपनी एक्टिंग के लिए याद की जाती हैं। बता दें कि नीतू कपूर सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वह अपने लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर तारीफें बटोरती हैं।

लेकिन हाल ही में उनकी एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, इस तस्वीर को देख लोग तो यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं कि तस्वीर में दिख रहा यह सामान नीतू कपूर का है।

दरअसल नीतू कपूर ने नए साल के खास मौके पर अपनी समधन सोनी राजदान के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, लेकिन वह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर के हाथ के पास सिगरेट का डिब्बा नजर आ रहा है। जिसे देख लोग जमकर गुस्सा कर रहे हैं। जी हां, नीतू कपूर की इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों के मिले जुले रिस्पांस देखने को मिल रहे हैं। जहां कुछ लोगों को यह देखकर झटका लगा है कि इस उम्र में नीतू कपूर स्मोकिंग करती हैं वहीं दूसरे यूजर्स इसे नॉर्मल बता रहे हैं।

नीतू कपूर की इस तस्वीर को देख एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए कहा- जब दादी-नानी ऐली हैं तो हमें राहा की परवरिश की चिंता है। वहीं दूसरे ने लिखा- ये सब आप पर अच्छा नहीं लगता है। वहीं नीतू कपूर के फैन्स ने भी जमकर पोस्ट किए हैं। जहां एक फैन ने लिखा- यह उनकी पर्सनल लाइफ है। वह अपनी जिंदगी में कुछ भी करें इससे दूसरे को फर्क नहीं पड़ना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आज भी गांव चले जाओ वहां कई दादी नानी हुक्का पीते दिख जाएंगी तब उन्हें सलाह देना। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X