आज ही के दिन हमें छोड़कर चले गए थे ऋषि कपूर, पुण्यतिथि पर नीतू कपूर और रिद्धिमा ने लिखा ये पोस्ट!
आज से ठीक एक साल पहले यानि 30 अप्रैल को बॉलीवुड का एक चमकता सितारा हम सभी को छोड़कर कहीं गुप हो गया था। हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की। आज उनकी पुण्यतिथि है और इस मौके पर उनके फैंस लगातार उनको याद कर रहे हैं और उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस मौके पर ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनके परिवार के लोग काफी इमोशनल हो चुके हैं।
इस समय नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर का इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऋषि कपूर को याद करते हुए नीतू कपूर लिखतीं हैं कि..

'पिछले साल हमारे चारों तरफ सिर्फ दुख था क्योंकि हमने आपको खो दिया। आज भी कोई दिन ऐसा नहीं जाता है जिस दिन आपकी बात ना हो और आपको याद ना किया जाए। आपके बिना सबकुछ वैसा तो नहीं है लेकिन जिंदगी चल रही है।'

तस्वीर भी साझा की
इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री नीतू कपूर ने इस तस्वीर भी साझा की है जो कि दोनों के जवानी की तस्वीर है। इस तस्वीर में नीतू काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।

रिद्धिमा कपूर का पोस्ट
इसके अलावा रिद्धिमा कपूर ने पापा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। उन्होने लिखा कि.. 'अगर मैं आपको सुन सकती हूं तो प्लीज मुझे पुकारिए।

आपके बारे में सोचते रहेंगे
जब तक हम दोबारा नहीं मिलेंगे, हम आपके बारे में सोचते रहेंगे। आपकी बात हमेशा होती है और होती रहेगी। आपने हमेशा हमे गाइड किया है और करेंगे, जब तक हम दोबारा नहीं मिलते।'

काफी प्यार मिल रहा है
रिद्धिमा ने इसके साथ दो तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो ऋषि कपूर के गोद में नजर आ रहीं हैं और एक तस्वीर में वो जवान हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी प्यार मिल रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उनको याद करते हुए तारीफें कर रहे हैं।

शानदार फिल्मों में काम किया
अभिनेता ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है जो कि आज भी पसंद की जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications