ऋषि कपूर की 59वीं जयंती पर भावुक हुईं नीतू और रिद्धिमा कपूर, किया ऐसा पोस्ट!
मशहूर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को लेकर आ चर्चा हो रही है और उसका कारण हैं अभिनेता की जन्मदिन जी। जी हां आज ऋषि कपूर की 69वीं जयंती है और इस मौके पर लगातार फैंस उनको सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। ऐसे में ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और उनकी पत्नी रिद्धिमा कपूर का भी इमोशनल पोस्ट सामने आया है। पिता को याद करते हुए रिद्धिमा ने पोस्ट लिखा है। अभिनेत्री और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर उनकी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखती हैं कि.. 'उन दिनों में से एक।'
इसके अलावा उन्होने लिखा है.. 'हवा के तेज झोंके ने सब कुछ तबाह कर दिया।' रिद्धिमा कपूर की बात करें तो उन्होने एक पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें ऋषि कपूर उनको किस कर रहे हैं और वो उनकी गोद में हैं।

इसके अलावा उन्होने हार्ट इमोजी साझा की है। इस पोस्ट के बाद फैंस भी लगातार उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अभिनेता ऋषि कपूर की बात करें तो उनको साल 2008 में फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया था।
वह 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में पैदा हुए थे और 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हुआ था। वो शोमैन राज कपूर के मंझले बेटे थे। इंडस्ट्री में वो अपने निक नेम चिंटू से भी मशहूर थे।
ऋषि कपूर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इसी कारण समय से पहले ही वो हम सभी को अलविदा कहकर चले गए। रणबीर कपूर उनके बेटे हैं और लगातार काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
