Ranbir Kapoor secret instagram account: नीतू कपूर ने गलती से टैग किया रणबीर कपूर का सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट

Ranbir Kapoor secret instagram account: रणबीर कपूर कई बार बता चुके हैं कि वो खुफिया तरीके से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। उनके कई दोस्त और पत्नी आलिया भट्ट भी ये स्वीकार कर चुकी हैं कि रणबीर कपूर किसी दूसरे नाम से सोशल मीडिया पर हैं। अब नीतू कपूर की गलती से रणबीर कपूर का ये सीक्रेट सोशल मीडिया अकाउंट लीक हो गया है।
दरअसल, नीतू कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जो किसी रणबीर कपूर जैसे नाम के अकाउंट ने शेयर की थी। नीतू कपूर ने ये स्टोरी वापस शेयर की और उस अकाउंट को टैग भी कर दिया। ये स्टोरी रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर के बारे में थी।
जैसे ही नीतू कपूर ने ये इंस्टाग्राम अकाउंट टैग किया, फैन्स को ज़्यादा समय नहीं लगा ये समझने में कि यही रणबीर कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट है। हालांकि, इस बात की पुष्टि ना रणबीर कपूर करेंगे और ना ही कोई और। लेकिन देखना ये है कि अब इस इंस्टाग्राम अकाउंट पर रातों रात फैन्स की बाढ़ कैसे लगती है।


Click it and Unblock the Notifications











