अपना प्यार साबित करने के लिए बाइक से कूदीं थीं नीतू चन्द्रा

Neetu Chandra
गरम मसाला फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली नीतू चन्द्रा आज 28 साल की पूरी हो जाएंगी। नीतू का जन्म 1984 में पटना के बिहार शहर में हुआ था।नीतू ने गरम मसाला के बाद नीतू ने ट्रैफिक सिग्नल, वन टू का थ्री, ओय लकी लकी ओय, 13 बी, मुम्बई कटिंग, रन, अपार्टमेंट, नो प्राब्लम, सदियां फिल्में की हैं।

नीतू ने अपने जीवन के कुछ मजेदार पल बताते हुए बताया कि उनका पहला अफेयर तब हुआ जब वो 8वीं कक्षा में थीं। नीतू ने बताया कि उनकी जिंदगी का अब तक का सबसे बेवकूफी भरा पल था जब वो अपने बॉयफ्रैंड को अपना प्यार साबित करने के लिए उसकी चलती बाइक से कूद गईं थीं।

नीतू आजकल अपने हॉलीवुड प्राजेक्ट की शूटिंग के लिए सिप्रस में हैं। अपनी शूटिंग और सिप्रस की खूबसूरती का आनन्द लेते हुए नीतू मुम्बई को बहुत मिस कर रही हैं। अनुराग कश्यप की अगली फिल्म को अपने खाते में करने वाली नीतू ने बताया कि इस फिल्म के लिए कोई ऑडिशन नहीं हुआ था। चूंकि नीतू और अनुराग दोनों काफी व्यस्त थे इसलिए दोनों ने फिल्म को लेकर सारी बातचीत इंटरनेट पर ही की।

अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर नीतू ने बताया कि उन्होने कभी नहीं सोचा था कि वो हॉलीवुड फिल्म भी करेंगी। नीतू ने ये भी कहा कि वो ये जरुर चाहती थीं कि वो देश के हर क्षेत्र में फिल्में करें। अपने औऱ एक्टर रणदीप हुड्डा के रिश्ते को लेकर नीतू ने कहा "मैंने हमेशा से कहा है कि मैं अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना चाहती हूं। मैं इसके बारे में कोई बात करना नहीं चाहती और मुझे नहीं लगता कि किसी और का इसके बारे में जानना जरुरी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X