नीतू ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप!

By Super

Neetu Chandra
फिल्‍म ट्रैफिक सिग्‍नल से चर्चा में आयी बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने दक्षिण भारतीय अभिनेता राजशेखर पर एक तेलुगु फिल्म की शूटिंग के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

चंद्रा ने बताया कि घटना गत 19 से 23 दिसम्बर के बीच तेलुगु फिल्म 'सत्यमेव जयते' की शूटिंग के दौरान हुई। फिल्म का निर्देशन राजशेखर की पत्नी जीविता कर रही थीं।

चंद्रा ने कहा, "वे लोग रोजाना 18 घंटे शूटिंग कर रहे थे, जिसे बर्दाश्त करना मेरे लिए संभव नहीं था, क्योंकि मुझे चार दिनों से बुखार था। दूसरे दृश्य की शूटिंग शुरू होने से पहले मैं होटल के अपने कमरे में कुछ देर आराम करने चली गई, क्योंकि शूटिंग वहां से मात्र पांच मिनट की दूरी पर हो रही थी।"

उन्होंने कहा, "जैसी ही मैं अपने बिस्तर पर बैठी राजशेखर, जीविता और उनके एक अन्य सहयोगी मेरे कमरे में आ गए। राजशेखर ने मुझसे ऊंची आवाज में कहा कि तुम सेट छोड़कर कैसे आ सकती हो? उन्होंने मुझे धक्का देते हुए कहा कि मैं तुम्हारी हत्या कर दूंगा। तुम मुझे जानती नहीं हो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X