रेखा-ऐश के बाद अब नीतू बनेंगी 'उमराव जान'
कहा जा रहा है कि रेखा व ऐश्वर्या राय पूर्व में बड़े पर्दे पर जिस किरदार को जीवंत कर चुकी हैं, उस भूमिका की तैयारी के लिए नीतू अपने कथक नृत्य में निपुणता ला रही हैं। वह उर्दू संवादों का सही उच्चारण भी सीख रही हैं।"
नाटक के निर्देशक हिदयंत सामी हैं जबकि रेखा भारद्वाज ने इसके लिए संगीत तैयार किया है। नौ नवंबर को यहां पृथ्वी थियेटर में नाटक का प्रीमियर होगा। नीतू ने 'गरम मसाला' और 'ओय लकी! लकी ओय!' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।
गौरतलब है कि 1981 में आयी फिल्म 'उमराव जान' में लीड रोल रेखा ने निभाया था और 'उमराव जान' के किरदार को अमर कर दिया। इस फिल्म के लिए रेखा को नेशनल अवार्ड भी मिला। हालांकि बाद में जेपी दत्ता ने भी 'उमराव जान' की रीमेक बनायी वो भी ऐश्वर्या राय को लेकर लेकिन अफसोस फिल्म चली नहीं देखते हैं कि नीतू चंद्रा के प्ले 'उमराव जान' को क्या प्रतिक्रिया मिलती है?


Click it and Unblock the Notifications












