अच्छी फिल्मों की चाहत में नीतू चंद्रा

नीतू से जुड़े सूत्रों का मानना है कि अनीस बज्मी की फ्लॉप फिल्म नो प्रॉब्लम में गेस्ट अपीयरेंस निभानेवाली नीतू को लगता है कि उनसे गलती हो गयी थी। उन्हें उस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहिए था। बड़ी स्टारकास्ट देख कर नीतू ने यह फिल्म साइन तो कर ली लेकिन कमजोर पटकथा से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह गिर गयी थी। इस वजह से फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों से लेकर एक्ट्रेस को भी नुकसान हुआ था।
फिर नीतू तो गेस्ट अपीयरेंस में थीं। वैसे नीतू ने अपने करियर में कुछ अच्छी फिल्में भी की हैं।फिल्म ट्रैफिक सिग्नल में उन्होंने दमदार भूमिका निभाई थी। यह भी सच है कि उन्हें यह बात समझनी चाहिए कि जब तक वह सही तरीके से काम नहीं करेंगी। लोग उनको पहचानेंगे नहीं। इसलिए बेहतर है कि वह अपनी जिंदगी में बेहतरीन फिल्में करें ताकि उनकी पहचान अच्छी बने। वरना यहां तो हर दिन नयी अभिनेत्रियों का आना जाना लगा रहता है।


Click it and Unblock the Notifications











