कंगना रनौत ने मुझसे छीन ली थी तनु वेड्स मनु? इस अभिनेत्री ने लगाया ये बड़ा आरोप!
अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर फेमस है कि किसी ना किसी विवाद में उनका नाम जरूर जुड़ता है और इस समय एक और खबर सामने आ रही है जहां पर कंगना रनौत पर एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है। आरोप ये है कि कंगना रनौत ने उनसे फिल्म छीनी है और उनके साथ ऐसा कई बार हुआ है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ एक्ट्रेस नीतू चंद्रा की। उनका ऐसा आरोप है कि कंगना रनौत ने उनसे फिल्म छीनी है।
नीतू चंद्रा ने कहा कि वो मशहूर फिल्म तनु वेड्स मनु के लिए साइन की गईं थीं लेकिन बाद में कंगना रनौत ने आर माधवन से सिफारिश की थी जिसके बाद उन्हें फिल्म से साइड लाइन कर दिया गया और कंगना को फिल्म में ले लिया गया। नीतू चंद्रा का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को इंतजार है कि कंगना रनौत कब इस बात का जवाब देंगी।

नीतू चंद्रा
नीतू चंद्रा ने ये भी कहा कि उनसे एक-दो नहीं बल्कि 6 फिल्मों को छीना गया जो कि काफी ज्यादा परेशान करने वाला था।

हॉलीवुड फिल्म
बता दें कि वो हॉलीवुड फिल्म Never Back Down: Revolt में भी नजर आने वाली हैं और उनको काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

तनु वेड्स मनु
नीतू चंद्रा ने बताया कि तनु वेड्स मनु के अलावा ओय लक्की लक्की ओय जैसी फिल्में भी उनकी झोली में थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

खुलासा कर डाला
इस दौरान नीतू चंद्रा बॉलीवुड हंगामा से बात कर रहीं थीं और उन्होने इतने बड़े बड़े राज का खुलासा कर डाला है।

धाकड़, तेजस और थलइवी
कंगना रनौत की बात करें तो इस समय वो फिल्म धाकड़, तेजस और थलइवी को लेकर बिजी हैं और फिल्म की शूटिंग चल रही है।

केस को लेकर भी चर्चा
इसके अलावा वो अपने ऊपर हुए कुछ केस को लेकर भी चर्चा में हैं और काफी समस्या का सामना कर रहीं हैं।
जाह्नवी कपूर ने क्यों किया था किसानों के समर्थन में पोस्ट? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!


Click it and Unblock the Notifications











