..................... Neetu Bisht lakhan rawat claim their cook spat while making meals caught red handed in CCTV Footage - Hindi Filmibeat

5 महीने तक थूक थूक कर खाना खिलाता रहा कुक, नीतू बिष्ट ने CCTV में पकड़ा और फिर की ये हालत

Neetu Bisht Vlogs: यूट्यूबर लखन अर्जुन रावत और नीतू बिष्ट के घर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कपल के कुक ने ऐसी हरकत की है जिससे पूरा परिवार शॉक्ड है। यूट्यूबर ने अपने एक नए व्लॉग में इसे लेकर बताया है कि कैसे उनके कुक की गंदी हरकत से पूरा परिवार बीमार पड़ गया।

Neetu Bisht Vlogs

दरअसल, उन्होंने बताया है कि उनका कुक कई महीनों से खाना बनाते हुए ही किचन में थूकता रहता था। इतना ही नहीं वो गुटका भी खाता था। इसी गंदी हरकत से पूरे परिवार की सेहत पर आ बनी है।

नीतू बिष्ट ने अपने व्लॉग में खुलासा किया कि उनका कुक खाना बनाते समय किचन की सिंक में थूकता था। वो गुटखा खाकर सिंक में थूकता था, जिसके छींटे बर्तनों और खाने तक पहुंच जाते थे। शुरुआत में उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने सीसीटीवी में सब देखा, तो सभी हैरान रह गए। ये सब करीब 5 महीने से चल रहा था और उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगी।

उन्होंने खुद सीसीटीवी खंगाला है और इसे देखने के बाद वो सभी पूरी तरह से हैरान परेशान हो गए। लखन अर्जुन ने बताया कि वो आमतौर पर ऐसी बातें शेयर नहीं करते, लेकिन ये मामला सेहत से जुड़ा था, इसलिए उन्होंने वीडियो बनाया।

वीडियो में नीतू की सास कुक को डांटते हुए कहती हैं कि उसकी वजह से पूरा परिवार बीमार हो रहा था। खासकर नीतू को पिछले कुछ समय से पेट की दिक्कत हो रही थी, जिसे अब इस घटना से जोड़ा जा रहा है।

इस घटना के बाद परिवार कुछ समय के लिए दूसरे घर में शिफ्ट हो गया है। उनका कहना है कि जब तक मन शांत नहीं होता, वो वापस नहीं जाएंगे। ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X