VIRAL: नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट के पिता के साथ किया जबरदस्त डांडिया डांस, नजारा देख दंग रह गया परिवार

Neeta Ambani Dance Video: अंबानी फैमिली में आए दिनों कुछ ना कुछ होता ही रहता है। अंबानी फैमिली हर एक त्योहार को धूमधाम से मनाना पसंद करती हैं। अभी हाल ही में अनंत राधिका की ग्रैंड वेडिंग हुई थी। इसके बाद रिसेप्शन फिर गणेश उत्सव और अब अंबानी हाउस में नवरात्रि की धूम देखी जा सकती है।
अंबानी हाउस में जमी नवरात्रि की रौनक
जी हां, नवरात्रि के खास मौके पर एंटीलिया को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है। रंग बिरंगे झूमर और रंगीन सजावट के साथ ही अंबानी सदस्य भी रंग बिरंगे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। जहां नीता अंबानी पिंक और क्रीम कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं तो वहीं मुकेश अंबानी उनके साथ ट्यूनिंग सेट करते दिख रहे हैं। बता दें कि इस फंक्शन में राधिका मर्चेंट के परिवार वाले भी शामिल हुए हैं। जो इस त्योहार और गरबा डांस को जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
राधिका मर्चेंट के पिता के साथ डांडिया खेलती दिखीं नीता अंबानी
हाल ही में अंबानी हाउस के नवरात्रि नाइट का वीडियो अंबानी अपडेट के इंस्टा हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता अंबानी अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट के पिता के साथ जमकर डांडिया डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी घर वाले एक गोला बनाकर डांडिया का डांस फॉर्म पाचें करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान नीता अंबानी ने राधिका मर्चेंट के पिता और बाकी परिवार वालों के साथ जमकर डांस कर नवरात्रि के इस खास मौके पर रौनक जमाती दिख रही हैंं।
नीता अंबानी का डांस देख यूजर्स ने लगा दी कमेंट की लंबी लाइन
नीता अंबानी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नीता अंबानी की बड़ी बहू और मुकेश अंबानी भी डांस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के भी जमकर कमेंट देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











