आराध्या के लिए नीता अंबानी का स्पेशल सरप्राइज, इसलिए पार्टी में पहुंची थीं आराध्या
Recommended Video

इस बात से सभी वाकिफ हैं कि अंबानी परिवार और बच्चन परिवार के बीच काफी दोस्ती है। दोनों परिवार हर फंक्शन में साथ ही नजर आते हैं। अगर अंबानी परिवार बिजनस टायकून है तो बच्चन परिवार भी बॉलीवुड का सबसे खास परिवार है। लेकिन अगर आपको लगता है कि स्पेशल ट्रीटमेंट सिर्फ अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक और ऐश्वर्या राय को मिलता है तो ऐसा नहीं है।जी हां आराध्या भी अंबानी परिवार के गुड बुक्स में आ चुकी हैं।
कुछ दिनों पहले ही नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी के सगाई की खुशी में शानदार पार्टी दी थी जिसमें पूरा बॉलीवुड जमा हुआ था। इस मौके पर नीता अंबानी ने खासकर ऐश्वर्या राय से कहा था कि वो आराध्या को पार्टी में लेकर आएं।

पॉपुलर बॉलीवुड पोर्टल पिंकविला की मानें तो "वहां कुछ और भी बच्चे थे जिन्हें बुलाया गया था और इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को थी कि आराध्या बच्चन को नीता अंबानी ने खास तौर पर बुलाया था। ऐसा नीता अंबानी ने इसलिए कहा था क्योंकि कुछ बच्चों को बैलेट प्रजेंट करना था जिसमें एक आराध्या भी शामिल थीं।आराध्या इस दौरान हमेशा की तरह बेहद क्यूट लग रही थीं।
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता से होगी जो हीरे के व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications