TRAILER: नीरजा, दिल दहला देंगे सोनम कपूर के 2 मिनट 37 सेकंड
[बॉलीवुड समाचार]2016 की धमाकेदार शुरूआत होने वाली है। ये साबित हो रहा है आज एक के बाद एक आ रहे ट्रेलर से। लेकिन आज का बेस्ट ट्रेलर वाकई सोनम कपूर स्टारर नीरज को जाएगा। क्योंकि ये ट्रेलरे एक शानदार फिल्म का वादा कर रहा है।
नीरजा, फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनौत की ज़िंदगी पर बनी फिल्म है। नीरजा भनौत 1986 के भारत - कराची प्लेन हाईजैक में पैसेंजर की जान बचाते हुए शहीद हो गई और उन्हें भारत - पाकिस्तान और अमरीका ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था।
नीरजा उस समय मात्र 23 साल की थी लेकिन अपनी हिम्मत, समझदारी और सूझबूझ से उन्होंने कई लोगों की जान बचाई थी। मौका होते हुए भी नीरज प्लेन छोड़कर नहीं भागी थीं और अपनी ड्यूटी करते करते शहीद हो गई थीं।
2 मिनट 37 सेकंड का ये ट्रेलर आपका दिल दहला देगा। फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं म्यूज़िक डायरेक्टर और सिंगर शेखर रविजानी। फिल्म में शबाना आज़मी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 19 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। देखिए नीरजा का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications















