Celeb REVIEW: 'नीरजा' से सोनम कपूर जीतेंगी फैंस का दिल.. जरूर देंखे यह फिल्म!
[बॉलीवुड न्यूज] सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' 19 फरवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। क्योंकि शायद ही आजतक कभी किसी इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने का सोचा होगा।
फिल्म में सोनम कपूर मुख्य किरदार निभा रही हैं। जबकि शबाना अजमी, शेखर और योगेन्द्र ठाकुर भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में सोनम फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनौत का किरदार अदा कर रही हैं। नीरजा एक काफी इंटेंस फिल्म है।
''टूट गई बॉलीवुड की यह 'बेस्ट फ्रेंड्स' वाली दोस्ती!''
नीरजा भनौत 1986 के भारत - कराची प्लेन हाईजैक में पैसेंजर की जान बचाते हुए शहीद हो गई थीं और उन्हें भारत- पाकिस्तान और अमरीका ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था।
बहरहाल, फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे मौजूद थे। ऋतिक रोशन से लेकर आमिर खान ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म हर इंसान को एक बार जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म से हमें जज्बा और डर से लड़ने की ताकत मिलेगी।
यहां जानिए बॉलीवुड सितारों को कैसी लगी सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा'-


Click it and Unblock the Notifications














