सुशांत सिंह राजपूत की मौत से धोनी को लगा सदमा, नीरज पांडे ने कहा-माही भाई पूरी तरह टूट गए हैं
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद हर कोई सदमे में है। खासकर उनके करीबी दोस्त और सिनेमा से जुड़े हुए लोग। सुशांत के करियर की सबसे यादगार फिल्म की बात की जाए तो उसमें नाम आता है, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी का। सुशांत सिंह राजपूत ने इस सितंबर 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में धोनी की यादगार भूमिका निभाई।
फिल्म सुपरहिट हुई। सुशांत बन गए सिनेमा के माही। जब 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। तो जाहिर सी बात है हर कोई ये जानना चाहता है कि इस पर महेंद्र सिंह धोनी की क्या प्रतिक्रिया रही होगी।

सोशल मीडिया पर कई बड़े नाम ने सुशांत सिंह राजपूत के इस निधन पर दुख जाहिर किया। लेकिन धोनी कहीं नहीं दिखाई दिए। धोनी फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने इसका खुलासा किया है कि एम एस धोनी ने सुशांत के मौत की खबर सुनी तो उन्हें काफी गहरा सदमा लगा है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











