DHAMAKA: नाम शबाना के बाद अक्षय कुमार के 'बेबी सीक्वल' की तैयारी शुरू
बेबी प्रीक्वल यानि कि नाम शबाना का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और लोगों को काफी पसंद भी आया और अब अक्षय कुमार - नीरज पांडे बेबी पार्ट की प्लानिंग शुरू कर चुके हैं। नीरज पांडे ने डीटेल्स भी दे दी हैं।
जब से बेबी सीक्वल की खबरें आना शुरू हुईं लोग काफी एक्साईटेड हो गए। इसके बाद फिल्म में तापसी पन्नू की बात होने लगी और टीम ने बिल्कुल साफ साफ ये क्लियर किया कि तापसी पन्नू वाली फिल्म बेबी का सीक्वल नहीं प्रीक्वल है।
यानि कि बेबी के पहले की कहानी। और लोगों को कन्फ्यूजन ना हो इसलिए फिल्म को नाम शबाना अनाउंस कर दिया गया। हाल ही में नाम शबाना का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और लोगों को काफी पसंद आया। इन 10 सीन ने तो होश ही उड़ा दिए।

अब नीरज पांडे ने बेबी सीक्वल पर खुलकर बात की है। उन्होंने नाम शबाना के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया कि बेबी का सीक्वल तुरंत नहीं शुरू करने का सबसे बड़ा कारण था दोनों फिल्मों का ओवरलैप हो जाना।
नीरज ने बताया कि वो चाहते थे कि दोनों फिल्मों में अच्छा खासा समय का अंतर है वरना लोग दोनों फिल्मों की तुलना करेंगे। बेबी की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और जल्द ही फिल्म का पूरा प्लान सामने होगा।
[Yayy: सुपरफास्ट बन रही है अक्षय कुमार की 'डिब्बाबंद' फिल्म!]
ये एक प्रॉपर सीक्वल होगा, जैसे कि नाम शबाना एक प्रॉपर प्रीक्वल है। बेबी 2 में अक्षय कुमार अपनी उसी भूमिका में नज़र आएंगे बस इस बार मिशन नया होगा।
गौरतलब है कि फिल्म में बेबी, अक्षय कुमार के मिशन का नाम होता है, जो 5 रॉ एजेंट्स को चुनकर बनाया जाता है। इस मिशन का हर इंसान खुफिया ज़िंदगी बिताता था।
["अक्षय़ कुमार 10 गुणा बेहतर एक्टर हैं "]
वैसे भी भले ही अक्षय कुमार भारत के नागरिक ना हों, लेकिन फिर भी देशभक्ति के रोल सबसे ज़्यादा उन्हीं पर सूट करते हैं -


Click it and Unblock the Notifications