Yayy: सुपरफास्ट बन रही है अक्षय कुमार की 'डिब्बाबंद' फिल्म!
अक्षय कुमार की फिल्म क्रैक को लेकर अफवाहें थीं कि फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है। लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे ने फिल्म को लेकर सारी डीटेल्स दे दी हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म क्रैक को लेकर हाल ही में अफवाहें उड़ी थीं कि फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है लेकिन अब फिल्म के डायेक्टर नीरज पांडे ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है। क्रैक के बारे में बात करते हुए नीरज ने कहा कि फिल्म बन रही है और स्क्रिप्ट पर तेज़ी से काम चल रहा है।
हां यह सही है कि फिल्म का काम बीच में बंद था क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट कहीं खो जा रही थी और हमें उस पर काम करने के लिए समय चाहिए था। हम जल्दबाज़ी में कोई भी फिल्म नहीं बनाना चाहते जो दर्शकों को पसंद ना आए।

गौरतलब है कि क्रैक को लेकर खबरें थीं कि अक्षय कुमार की नीरज पांडे स्टारर क्रैक अब डिब्बाबंद होने जा रही है। पहले फिल्म इस साल 15 अगस्त पर रिलीज़ होने वाली थी।
फिल्म का एलान पिछले 15 अगस्त पर रूस्तम की रिलीज़ के बाद हुआ था। हाल ही में अक्षय कुमार ने भी साफ किया कि फिल्म बनेगी और बनकर रहेगी।
[नाम शबाना #Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म मत कहना!]
अक्षय ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि जितनी भी बातें आप आजकल सुन रहे हैं वो गलत हैं। एक फिल्म को कभी कभी बनने में कुछ ज़्यादा समय लगता है। लेकिन फिल्म बनेगी। #CrackWillHappen!
खबरें थीं कि अक्षय की इस फिल्म को बजट नहीं मिल रहा। और कहानी को सही दिशा नहीं मिल रही। अक्षय को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आ रही और फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है।
जानिए 2017 में अक्षय कुमार का कैसा होगा बॉक्स ऑफिस स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications











