टोक्यो ओलंपिक: जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने जीता 'गोल्ड मेडल', अक्षय कुमार से लेकर पूरे बॉलीवुड ने किया सलाम

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीजर चोपड़ा इतिहास रचते हुए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा ने करोड़ों लोगों का सिर आज गर्व से ऊंचा किया है। सोशल मीडिया से लेकर टेलीविजन पर सिर्फ एक ही नाम छाया हुआ है वो है नीरज चोपड़ा। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीता है। इस कारनामे को सलाम करने के लिए पूरा बॉलीवुड भी आगे आया।

अक्षय कुमार, एकता कपूर, अनिल कपूर, लता मंगेश्कर, रितेश देशमुख, अनुपम खेर से लेकर आमिर खान ने नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं दी हैं। नीरज चोपड़ा देश के ऐसे शख्स हैं जिन्होंने भारत को जैवलिन थ्रो में पहला गोल्ड मेडल जीता है। उनकी बदौलत भारत को ओलंपिक खेलों में एथलेटिक्स में मेडल मिल पाया है।

Neeraj chopra

भारत के ये लिए इससे बड़ा शायद दिन ही नहीं हो सकता है। ओलंपिक की व्यक्तिगत प्रतियोगिता में आज तक सिर्फ एक ही मेडल मिला था और नीरज चोपड़ा दूसरे शख्स हैं। इससे पहले बीजिंग ओलंपिक 2008 में शूटर अभिनव बिंद्रा ने ये कमाल किया था।

एकता कपूर ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई

एकता कपूर ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई

एकता कपूर ने नीरज चोपड़ा की खेल की तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा, #NeerajChopra भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल लेकर आए हैं। उनकी शानदार जीत निश्चित रूप से हमारे देश के युवाओं को प्रेरित करेगी। भारत को आप पर गर्व है।

अक्षय कुमार ने नीरज चोपड़ा को खास अंदाज में बधाई दी

अक्षय कुमार ने नीरज चोपड़ा को खास अंदाज में बधाई दी

अक्षय कुमार ने नीरज चोपड़ा के द्वारा इतिहास रचने पर बधाई दी। वह लिखते हैं आप खुशी के आए एक अरब आँसू के लिए जिम्मेदार हैं। बहुत शानदार खेला नीरज आपने। #टोक्यो2020

आमिर खान

आमिर खान

आमिर खान ने भी नीरज चोपड़ा को इस अंदाज में शुभकामनाएं दीं।

अनुपम खेर

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने ट्विटर पर नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं देते हुए लिखा,
ये हुंकार, ये दहाड़, ये तिरंगा 130 करोड़ भारतीयों की जीत का प्रतीक है! भारत का असली हीरो।धन्यवाद नीरज,आज आपकी जीत देखकर कर ये भारतीय सीना गर्व से चौड़ा हो गया और साथ में आख से ख़ुशी और आभार के दो आंसू भी टपके। जय हिन्द!

रीतेश देशमुख

रीतेश देशमुख

अभिनेतारीतेश देशमुख ने नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं दी और लिखा कि आपने हम भारतीयों को ये गर्व का मौका दिया है आपका शुक्रिया।

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा ने हरियाणवी अंदाज में नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं दी।

अनिल कपूर

अनिल कपूर

अनिल कपूर लिखते हैं, गोल्ड, गोल्ड, गोल्ड, शुक्रिया नीरज चोपड़ा। एथलेटिक्स में हमारा पहला गोल्ड...पूरे देश के लिए एक अविश्वसनीय रूप से ये गर्व का पल है। आपने इतिहास रच दिया।

अजय देवगन

अजय देवगन

अजय देवगन ने लिखा,नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में शानदार जीत की बधाई। आपको और ताकत मिले, आपने अपने माता-पिता और भारत के ध्वज को गौरवान्वित किया है। मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं। यह कमाल का है

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X