शादी करते ही हनीमून पर निकले नीरज चोपड़ा, जानिए कौन हैं पत्नी हिमानी मोर और क्या करती हैं

Neeraj Chopra Wife Himani Mor: भारत के गोल्डन बॉय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर नाम की लड़की की परिवार की मौजूदगी में गुपचुप शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें पोस्ट कर नीरज चोपड़ा ने हर किसी को चौंका दिया। नीराज चोपड़ा अपनी नीजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं। ऐसे में ये उनके फैंस के लिए काफी बड़ा सरप्राइज रहा।
शादी के ऐलान के बाद से ही नीरज चोपड़ा की पत्नी को लेकर हर किसी को मन में सवाल है कि आखिर हिमानी मोर कौन हैं और क्या करती हैं। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले अपने जीवन के इस खास अवसर के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं की, क्योंकि जब उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कीं, तो इसने तुरंत इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।
स्पोर्टस्टार के अनुसार, नीरज की पत्नी हिमानी हरियाणा के लारसौली की रहने वाली हैं और उन्होंने पानीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की है। पढ़ाई के लिए विदेश जाने से पहले, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजूकेश में ग्रेजूएशन की डिग्री पूरी की।
वह मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से स्पोट्स मैनेजमेंट और एडमिनिशट्रेशन में साइंस में मास्टर डिग्री कर रही हैं। उन्होंने साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई की है। एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में, उन्होंने फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में पार्ट टाइम असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया है। फिलहाल वह एमहर्स्ट कॉलेज की टेनिस टीम को मैनेज करती हैं, जहाँ वह ग्रेजुएट असिस्टेंट हैं।
इसके साथ ही नीरज चोपड़ा के चाचा भीम ने बताया कि शादी देश में हुई और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने ये भी बताया कि शादी दो दिन पहले भारत में हुई। शादी कहां हुई ये बताने से उन्होंने मना कर दिया।
स्टार खिलाड़ी 27 वर्षीय नीरज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर विवाह की घोषणा की। नीरज ने विवाह समारोह की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में लिखा, "मैंने अपने परिवार के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें।"


Click it and Unblock the Notifications














