Watch- नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर का पुराना वीडियो, वायरल होते ही काटा बवाल

Neeraj Chopra Wife Himani Mor Old Video

Neeraj Chopra Wife Himani Mor Old Video: ओलंपिक गोल्ड विनर नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की गुड न्यूज़ देकर हर किसी को हैरान कर दिया है। नीरज चोपड़ा की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही उनकी पत्नी हिमानी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। हर कोई हिमानी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहा है। इसी बीच हिमानी मोर का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है।

वीडियो में हिमानी मोर कहती हैं, "मेरा नाम हिमानी मोर है और मैं हरियाणा की टेनिस खिलाड़ी हूं। आप मुझसे जुड़ी सभी खबरें खेल हरियाणा डॉट कॉम पर पढ़ सकते हैं।" हिमानी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है और हर कोई उनकी मासूमियत के चर्चे कर रहा है।

शादी के ऐलान के बाद से ही नीरज चोपड़ा की पत्नी को लेकर हर किसी को मन में सवाल है कि आखिर हिमानी मोर कौन हैं और क्या करती हैं। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले अपने जीवन के इस खास अवसर के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं की, क्योंकि जब उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कीं, तो इसने तुरंत इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

स्पोर्टस्टार के अनुसार, नीरज की पत्नी हिमानी हरियाणा के लारसौली की रहने वाली हैं और उन्होंने पानीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की है। पढ़ाई के लिए विदेश जाने से पहले, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजूकेश में ग्रेजूएशन की डिग्री पूरी की।

वह मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से स्पोट्स मैनेजमेंट और एडमिनिशट्रेशन में साइंस में मास्टर डिग्री कर रही हैं। उन्होंने साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई की है। एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में, उन्होंने फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में पार्ट टाइम असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया है। फिलहाल वह एमहर्स्ट कॉलेज की टेनिस टीम को मैनेज करती हैं, जहाँ वह ग्रेजुएट असिस्टेंट हैं।

More from Filmibeat

Read more about: neeraj chopra himani mor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X