नीरज चोपड़ा को इस कारण जल्दबाजी में हिमानी मोर संग लेने पड़े फेरे, बोले- उनके माता-पिता...

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra Himani or Love Story: भारत को टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने शादी भी की थी और उनकी शादी की तस्वीरों को देखने के बाद में हर कोई हैरान रह गया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी शादी को लेकर किसी को भी भनक नहीं लगी।

लेकिन अब हाल ही में नीरज चोपड़ा ने खुद अपनी शादी को लेकर बात की है और आपको बता दें कि उन्होंने लव मैरिज की है। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेम कहानी कभी खुलासा किया है। नीरज चोपड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड हिमानी मोर के साथ में 16 जनवरी को शादी रचाई और इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त के अलावा परिवार वाले शामिल हुए थे।

हालांकि दुनिया के सामने नीरज चोपड़ा की शादी की तस्वीर 19 जनवरी को आई थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीरज और हिमानी बहुत लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे। भारत टुडे के साथ बातचीत के दौरान नीरज ने बताया कि दोनों के परिवार वालों का खेल से गहरा नाता रहा है और इसी के चलते दोनों कई बार मिल चुके थे।

नीरज चोपड़ा ने बताया कि इसी बीच दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और फिर उन्होंने शादी कर ली। इस पर नीरज चोपड़ा ने बात करते हुए कहा कि "मैं उनको पहले से ही जानता था और वह भी ऐसे परिवार से आती है जिनका खेलों से गहरा नाता रहा है। उनके माता-पिता कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं और उनके भाई मुक्केबाज और पहलवान थे। वह खुद भी टेनिस खिलाड़ी थी। लेकिन चोट की वजह से अब वह पढ़ाई पर ध्यान दे रही है।"

नीरज चोपड़ा ने आगे कहा कि "परिवार वाले खेलों से जुड़े रहे और हम मिलते रहे। इसी तरीके से हमारी बातें भी शुरू हुई थी और पहले तो कैजुअल बातें हुई। लेकिन बाद में हमें प्यार हो गया।" नीरज ने बताया की शादी में बहुत कम लोगों को बुलाया गया था। नीरज चोपड़ा ने यह भी बताया कि शायद बाद में बड़ा फंक्शन भी हो सकता है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 2025 सीजन की ट्रेनिंग शुरू होने से पहले वह शादी करना चाहते थे। नीरज चोपड़ा ने इस पर बात करते हुए कहा कि "कुछ ही लोग जानते थे कि हम शादी कर रहे हैं। सिर्फ दोस्तों और परिवार वालों को ही इस बारे में पता था। मैं अपनी ट्रेनिंग पर लौटना चाहता था क्योंकि अब सीजन शुरू होने वाला है। मुझे ऐसा लगा कि यह सीजन के बाद ही संभव है। हर किसी को बुलाने में वक्त लगता है और उम्मीद है कि जल्दी ही एक बड़ा फंक्शन भी होगा, जहां सबको बुलाया जाएगा।"

More from Filmibeat

Read more about: neeraj chopra himani mor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X