'नीरज चोपड़ा' की मां ने पाकिस्तानी 'अरशद नदीम' के गोल्ड जीतने पर कह दी ऐसी बात, लोग बोले- आपने तो दिल को...

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra mother statement: भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इस बार पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता है। 26 साल के नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 89.45 स्कोर किया था। यह इस सीजन में उनका बेस्ट था। हालांकि देश की जनता को उम्मीद थी की इस बार भी देश के लिए गोल्ड नीरज चोपड़ा ही लेकर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सिल्वर आने पर नीरज चोपड़ा ने कहा कि वह अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे और गेम को और बेहतर बनाएंगे।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जीता गोल्ड
वहीं बात गोल्ड मेडल की करें तो इस बार जेवलिन थ्रो का गोल्ड पाकिस्तान के अरशद नदीम ने हासिल किया है। बता दें कि अरशद ने 92.97 मीटर भाला थेंक पर सभी को एक बड़ी चुनौती दी थी। अरशद नदीम के इस प्रयास ने सभी को चौंका दिया था।

नीरज चोपड़ा की मां ने कही दिल छू लेने वाली बात
जहां एक तरफ सभी नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ नीरज की मां ने अरशद नदीम के लिए कुछ ऐसी बात कही है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। जी हां, नीरज चोपड़ा की मां पहले बेटी की जीत पर बात करती हैं। वह कहती हैं कि 'हम बहुत खुश हैं। हमारे लिए सिल्वर भी सोने के बराबर है। जो गोल्ड लेकर आया वह भी हमारा लड़का है। मेहनत करके लेकर गया है। हर खिलाड़ी का दिन होता है। वह चोटिल हो गया था। इसलिए हम उसके प्रदर्शन से खुश हैं। जब वो (नीरज चोपड़ा) आएगा तब मैं उसका फेवरेट खाना बनाऊंगी।'

लोगों के जमकर आए रिएक्शन
बता दें कि नीरज चोपड़ा की मां का रिएक्शन देख लोगों ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरशद नदीम में गोल्ड जीता, नीरज चोपड़ा ने सिल्वर जीता और नीरज की मां ने हमारा दिल जीत लिया है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मां तो मां होती है उसके दिल में सभी के लिए प्यार और स्नेह होता है। मां तुझे सलाम।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई
नीरज चोपड़ा की जीत के तुरंत बाद ही पीएम मोदी नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। पीएम मोदी अपने पोस्ट में लिखते हैं- नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं!उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है। भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं। रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X