नीरज चोपड़ा ने हनीमून से शेयर की ये तस्वीरें, जोड़ी के आगे बॉलीवुड कपल्स फेल

Neeraj Chopra Honeymoon: भारत के गोल्डन बॉय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर नाम की लड़की की परिवार की मौजूदगी में गुपचुप शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें पोस्ट कर नीरज चोपड़ा ने हर किसी को चौंका दिया। नीराज चोपड़ा अपनी नीजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं। ऐसे में ये उनके फैंस के लिए काफी बड़ा सरप्राइज रहा।
नीरज चोपड़ा शादी के तुंरत बाद हमीनूम पर रवाना हो गए थे और हनीमून से ही उन्होंने अपने फैंस के साथ शादी की ये तस्वीरें शेयर की हैं। नीरज चोपड़ा हिमानी मोर के साथ हनीमून पर हैं ये उनके मामा ने मीडिया को बताया है लेकिन ये कपल कहां पर हनीमून पर गया है ये डिस्क्लोज करने से उन्होंने इनकार कर दिया है।
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी की तस्वीरों के बाद अब हर किसी को इस कपल को साथ में स्पॉट होने और हनीमून की तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
स्पोर्टस्टार के अनुसार, नीरज की पत्नी हिमानी हरियाणा के लारसौली की रहने वाली हैं और उन्होंने पानीपत के लिटिल एंजेल्स स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की है। पढ़ाई के लिए विदेश जाने से पहले, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजूकेश में ग्रेजूएशन की डिग्री पूरी की।
वह मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से स्पोट्स मैनेजमेंट और एडमिनिशट्रेशन में साइंस में मास्टर डिग्री कर रही हैं। उन्होंने साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाई की है। एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में, उन्होंने फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में पार्ट टाइम असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया है। फिलहाल वह एमहर्स्ट कॉलेज की टेनिस टीम को मैनेज करती हैं, जहाँ वह ग्रेजुएट असिस्टेंट हैं।


Click it and Unblock the Notifications














