शाहरुख खान बनेंगे 'नीरज चोपड़ा', अमिताभ बच्चन होंगे 'अरशद नदीम', वायरल हुआ मजेदार Video!

neeraj chopra arshad nadeem

Neeraj Chopra Arshad Nadeem Biopic- नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम इस वक्त काफी चर्चा में हैं और इसका कारण है पेरिस ओलंपिक। हाल ही में जैवलिन थ्रो में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड जीता था जबकि इंडिया के नीरज चोपड़ा को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था।

इस अरशद और नीरज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने ऊपर बायोपिक और उसके कलाकारों को लेकर बात कर रहे हैं। इस दौरान रिपोर्टर ने पूछा था कि अगर आप दोनों के ऊपर कोई फिल्म बने तो अरशद और नीरज का किरदार कौन निभा सकता है।

नीरज ने कहा, "नदीम की लंबाई अच्छी है। इसलिए मुझे लगता है कि अमिताभ बच्चन इसके लिए बिल्कुल सही होंगे बाकी तो कोई इतना लंबा नहीं है।'' जब यही सवाल नदीम से भी नीरज के बारे में पूछा गया तो कुछ देर सोचने के बाद उन्होंने जवाब दिया, ''शाहरुख खान।'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है और लोग इसपर रिएक्शन दे रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक ने लिखा, ''नीरज चोपड़ा तो अपना रोल खुद ही कर सकते हैं।'' एक ने लिखा, ''नीरज का रोल उत्कर्ष शर्मा कर सकते हैं।'' एक ने लिखा, ''फिल्म बने तो शानदार होगी।'' इस तरह से लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैँ। हालांकि ऐसी कोई फिल्म नहीं बन रही है, बस ये सवाल ऐसे ही पूछा गया था जिसका जवाब मिला है। पाकिस्तान के अरशद नदीम की कहानी काफी इंस्पायरिंग है।

रिकॉर्ड थ्रो से जीता गोल्ड

अरशद नदीम ने ओलंपिक्स में दूसरे थ्रो के दौरान 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। दूसरी ओर, नीरज ने रजत पदक जीतने के लिए 89.45 मीटर - अपने सीज़न का सर्वश्रेष्ठ थ्रो - फेंका। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

More from Filmibeat

Read more about: neeraj chopra arshad nadeem
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X