Neena Gupta- इस हीरो को Kiss करने के बाद डेटॉल से धोया था मुंह? एक्ट्रेस ने किया चौकाने वाला खुलासा!

नीना गुप्ता आज एक बड़ा नाम हैं और अक्सर वो अपने अभिनय से फिल्मों में धमाका करती रहती हैं। लेकिन इस वक्त उन्होने टीवी पर पहले किसिंग सीन को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है।
Recommended Video
नीना गुप्ता ने जिस एक्टर के साथ लिपलॉक किया था उसका नाम लेते हुए उन्होने कहा कि, बाद में डेटॉल से मुंह धोना पड़ा था। दरअसल नीना गुप्ता के मुताबिक इस टीवी शो का नाम दिल्लगी थी और उनको दिलीप धवन के साथ लिप लॉक सीन करना था।
हालांकि ऐसा करने के लिए एक्ट्रेस बिल्कुल सहज नहीं थीं। नीना ने कहा वो मेरे दोस्त नहीं थे लेकिन अच्छे दिखते थे तो मैने ऐसा करने के लिए हां कह दिया। हालांकि वो काफी परेशान थीं लेकिन जैसे ही सीन खत्म हुआ तो उन्होने सबसे पहले अपना मुँह डेटॉल से धो लिया।
बधाई हो एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि, किसिंग सीन करने के बाद वह पूरी रात सो नहीं पाईं। अब नीना गुप्ता का ये बयान काफी तेजी से चर्चा में चल रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैँ। नीना गुप्ता काफी बोल्ड हैं और अक्सर हर तरह की बातें करती रहती हैं।
उन्होने कई कारनामें अपनी जवानी में किए हैं और विवियन रिचर्ड से उनकी एक बेटी है। इसके बाद नीना गुप्ता ने 2008 में सीए विवेक मेहरा से शादी रचाई और वो उम्र के इस पड़ाव में अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में बेहद खुश हैं।
वो लगातार फिल्में भी कर रही हैं और करियर की उंचाई पर हैं। सबसे पहले नीना को उनके गाने 'चोली के पीछे क्या है' के लिए याद किया जाता है। इस गाने में वो माधुरी दीक्षित के साथ नजर आईं थीं और सबको काफी पसंद आईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











