शादी के कुछ दिनों पहले नीना गुप्ता को मिला था धोखा, बोलीं- 'काम करने वाली लड़कियों को नहीं पसंद करते लड़के'
Neena Gupta on Wedding and cheating: नीना गुप्ता को अपने शुरुआती करियर में भले ही सफलता ना मिली हो लेकिन इस वक्त वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दें कि नीना गुप्ता ने कभी शादी नहीं की लेकिन उनकी बेटी है जिनके पिता महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं।

बता दें कि उनका अफेयर था उन्ही दिनों में नीना प्रेग्नेंट हो गईं थीं। अब नीना गुप्ता ने अपनी शादी से पहले धोखे को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस दौरान नीना ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात कर रहीं थीं। नीना खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि इस समाज में महिलाओं के लिए काफी समस्या का सामना करने जैसा माहौल होता है।
सगाई के बाद मिला था धोखा
नीना गुप्ता ने बताया कि, मेरी सगाई हो गई थी और हमने अंगूठियां बदलीं थीं लेकिन उस लड़के ने आखिरी वक्त में धोखा दे दिया था। उस लड़के ने शादी ना करने का ये बहाना बताया कि उसको "साइनस का ऑपरेशन करवाना है।"
नीना गुप्ता का कहना है कि जो लड़किया काम करती हैं वो लड़कों को शादी के लिए पसंद नहीं आती हैं। उनका दिल टूट गया था और वो असमंजस में पड़ गईं थीं। इसके बाद वो लड़का 6 महीने के बाद फिर लौटा और बोला की शादी कर लेते हैं। नीना गुप्ता ने उसको गुस्सा होकर भगा दिया। नीना ने कहा, ''दफा हो जाओ यहां से।''
इस वक्त नीना गुप्ता काफी शानदार काम कर ही हैं और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। वो अपनी बेटी और परिवार के साथ खुश रहती हैं। वो फिल्में और वेब सीरीज में काम करती नजर आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











