नीना गुप्ता की लेटेस्ट तस्वीर - बन गईं फूलमती, फैन्स भी कह गए उफ्फ
नीना गुप्ता आजकल अपना करियर और उम्र दोनों ही बिल्कुल नए सिरे से जी रही हैं। तभी तो उनके किरदारों में जितना नयापन है उतना ही उनकी ताज़ा तस्वीरों में भी है। अब नीना गुप्ता की बेहद प्यारी सी तस्वीर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में नीना गुप्ता ने अपने बालों को ताज़ा गुलबहार के फूलों से सजा रखा है। फैन्स उनकी इस तस्वीर को देखकर उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में नीना गुप्ता ने एक शानदार हेयरकट लिया था और लोग उनके नए अंदाज़ को देख उन पर फिदा हो गए थे। नीना गुप्ता का कहना था कि गूगल से कहो, अब मेरी उम्र कम लिख दे।


Click it and Unblock the Notifications