एक्स लिव इन पार्टनर और पति के साथ बेटी की शादी में पहुंची नीना गुप्ता, मसाबा से ज्यादा हो रहे हैं इनके चर्चे

Recommended Video
Neena Gupta Daughter Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता की लाडली बेटी मसाबा गुप्ता ने एक बार फिर से शादी रचा ली है। शादी की ये गुड न्यूज़ मसाबा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की। शादी के बाद मसाबा ने फैमिली, दोस्तों और करीबियों के लिए वेडिंग पार्टी का भी आयोजन किया। इस शादी और पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
इस शादी में सबसे ज्यादा चर्चे नीना गुप्ता के बिंदास अंदाज के हो रहे हैं। नीना गुप्ता रियल लाइफ में कितनी डेयरिंग हैं ये तो सभी जानते हैं वहीं अब बेटी की शादी में नीना गुप्ता ने एक नया उदाहरण भी सेट कर दिया है।

नीना गुप्ता ने शेयर की तस्वीर
दरअसल, नीना गुप्ता ने बेटी की शादी में अपने एक्स लिव इन पार्टनर और पति दोनों के साथ में शिरकत की। इस शादी से नीना गुप्ता ने फैमिली फोटो शेयर करते हुए दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। नीना गुप्ता ने लिखा, 'बेटी, नया बेटा, बेटे की मां, बेटे की बहन, बेटी का पिता, मैं और मेरा पति'।

न्यूली वेड ने बांटी मिठाईयां
बता दें कि मसाबा और सत्यजीत की शादी के बाद ये न्यूली वेड कपल पैपराजी को मिठाईयां देने के लिए साथ ही बाहर आया। इस दौरान भी नीना गुप्ता, विवियन और विवेक दोनों के ही साथ काफी खुश दिखाई दे रही थीं।

विवियन रिचार्ड्स ने दिए पोज
इसके साथ ही विवियन रिचार्ड्स भी बेटी और दामाद के साथ पोज देते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

बेटी के साथ नीना गुप्ता
नीना गुप्ता एक और फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह बेटी मसाबा गुप्ता के साथ दिख रही हैं। इस पोस्ट के साथ नीना ने बताया कि वह बेटी मसाबा की शादी के बाद कैसा फील कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज बेटी की शादी हुई। दिल में अजीब सी शांति आभार और प्यार है। आप लोगों के साथ शेयर कर रही हूं दोस्तों'।

मसाबा ने शेयर की तस्वीरें
मसाबा गुप्ता ने 27 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ जिंदगी का नया सफर शुरू कर दिया है। मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने एक जैसा पोस्ट करते हुए अपनी शादी की 2 खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

दिया ये कैप्शन
तस्वीरें शेयर करते हुए मसाबा ने लिखा, "आज सुबह मैंने अपने प्यार के साथ शादी कर ली है। ये कई जन्मों का प्यार, शांति, स्थिरता और सबसे महत्वपूर्ण हंसी है। और मुझे कैप्शन चुनने देने के लिए धन्यवाद - यह बहुत अच्छा होने वाला है!"


Click it and Unblock the Notifications