पहले बनी बिन ब्याही मां, फिर 54 की उम्र में दूसरे शख्स संग रचाई शादी, खुद की शादी की तस्वीर शेयर

Neena Gupta Wedding Photo: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के अलावा अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी काफी पसंद की जाती है। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही। अक्सर वहकुछ मुद्दों के चलते भी काफी सुर्खियों में आ गई थी। उन्होंने विवेक मेहरा के साथ में शादी रचाई और इसकी एक झलक अब एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है।
विवियन रिचर्ड्स के बेटी की बिन ब्याही मां बनी नीना गुप्ता
नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स का रिश्ता किसी से भी छुपा नहीं है। दोनों एक दूसरे को सालों तक डेट करते रहे और फैंस को लगा कि वह शादी करेंगे। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। नीना गुप्ता से विवियन रिचर्ड्स ने शादी के लिए इंकार कर दिया और बिन शादी के ही नीना गुप्ता मां बन गई थी। साल 1989 में एक्ट्रेस ने मसाबा गुप्ता को जन्म दिया और अकेले अपने बेटी की परवरिश की।
नीना गुप्ता ने 54 साल की उम्र में रचाई शादी
लेकिन एक वक्त के बाद में नीना गुप्ता ने अपना पार्टनर चुना। उन्होंने 54 साल की उम्र में विवेक मेहरा के साथ में शादी रचाई। अब दोनों की शादी को 16 साल होने वाले हैं। एक्ट्रेस में सालों बाद अपनी शादी की तस्वीर साझा की है। तस्वीर में नजर आ रहा है कि नीना गुप्ता ने साड़ी पहनी हुई है और बालों में गजरा लगाए हुआ है। विवेक मेहरा भी ब्लैक कलर की शर्ट पहने नजर आए। तस्वीर में पंडित के अलावा नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने छाता पकड़ रखा था।
घर पर ही नीना गुप्ता ने की थी शादी
इस थ्रोबैक तस्वीर में मसाबा गुप्ता को पहचान काफी मुश्किल है। नीना गुप्ता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि "मेरी सिंपल शादी की तस्वीर।" इस तस्वीर को देखने के बाद में यह तो साफ हो चुका है की एक्ट्रेस ने परिवार के कुछ ही लोगों को अपनी शादी में शामिल किया था। यह शादी घर पर हुई।
नीना गुप्ता का वर्क फ्रंट
अगर हम नीना गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही उन्हें 'पंचायत 3' फिल्म में देखा जाने वाला है। इसी के अलावा मोस्ट पॉपुलर शो के तीसरे सीजन का फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस को मंजू देवी का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications