'औरतों को क्या गैस नहीं होती, उन्हें डकार नहीं आ सकती?'- नीना गुप्ता
नीना गुप्ता इन दिनों मुक्तेक्ष्वर में समय बिता रही हैं। लॉकडाउन के चलते फिलहाल वह घर पर ही हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर नीना गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने महिलाओं से जुड़े विषयों को उठाया। उन्होंने कहा कि क्या महिलाओं को गैस नहीं हो सकती, तो क्यों वह पब्लिकली फार्ट और डकार नहीं ले सकती।
नीना गुप्ता ने महिलाओं के विषय को उठाया और कहा कि ज़रा आप भी सोचिए। जब पुरुष खुलेआम आराम से डकार व फार्ट कर सकते हैं तो क्यों महिलाओं का ऐसा करना गलत व घिनौना समझा जाता है।
उन्होंने तो कहा कि फार्ट को लेकर अगर वह हिंदी में बोलेंगी तो गंदा लगेगा लेकिन ये जरूरी है। महिलाओं को इसे रोककर अपने शरीर को तकलीफ देने की क्या जरूर है। ज़रा सुनिए वह क्या क्या कहती हैं इस वायरल वीडियो में।


Click it and Unblock the Notifications