मुझे तो रोहित शेट्टी ने बताया भी नहीं कि वो मुझे सूर्यवंशी से निकाल रहे हैं - नीना गुप्ता
ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि नीना गुप्ता को रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से तीन दिन की शूटिंग के बाद जाने को कह दिया गया था। कारण ये था कि वो स्क्रीन पर अक्षय कुमार की मां नहीं लग पा रही थीं।
अब नीना गुप्ता ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि ना रोहित शेट्टी उन्हें बताने आए कि नीना जी फिल्म में आपकी ज़रूरत नहीं है। और ना ही उन्होंने कोई कॉल किया।

नीना गुप्ता ने बताया कि उनकी फिल्म में ज़रूरत नहीं है ये बात उन्हें एक प्रोडक्शन असिस्टेंट ने आकर बताई। हालांकि नीना ने साथ में ये बताया कि ऐसा कई बार होता है कि आप कोई फिल्म की शूटिंग शुरू करते हैं लेकिन एडिटिंग में आपका रोल काट दिया जाता है।
नीना गुुप्ता का कहना है कि अच्छा ही हुआ कि सूर्यवंशी की टीम ने उन्हें पहले ही जाने को कह दिया। उन्हें इस बात से कोई भी दिक्क्त नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications