..................... Neena Gupta said something like this on 'Fake Feminism', Kangana Ranaut wrote this thing boldly? - Hindi Filmibeat

'फेक फेमिनिज्म' पर नीना गुप्ता ने कह डाला कुछ ऐसा, कंगना रनौत ने बेबाक होकर लिख डाली ये बात?

neena gupta, kangana ranaut

Kangana Ranaut Support Neena Gupta- नीना गुप्ता को लेकर मशहूर है कि अक्सर वो सोशल मीडिया पर खबरों का हिस्सा रहती हैं। कई बार देखा जाता है कि उनके बयान भी छाए रहते हैं। अपने बेहद लंबे करियर में उन्होने कई शानदार फिल्में दी हैं।

लेकिन इस वक्त वो अपने एक बयान को लेकर खबरों का हिस्सा है जो कि उन्होने फेमिनिज्म पर दिया है। हालांकि उनके इस बयान पर अभिनेत्री कंगना रनौत का भी रिएक्शन आया है जो कि आपको जानना चाहिए।

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में नीना गुप्ता को देखा जा सकता है जो कि फेमिनज्म पर बात कर रही हैं। दरअसल इस वीडियो में नीना गुप्ता ने फेमिनिज्म को फालतू करार दिया है और कहा है कि इस तरह के फेक फेमिनिज्म पर भरोसा करना जरूरी नही है।

इसके बाद नीना गुप्ता को सोशल मीडिया पर अजीब अजीब तरह के रिएक्शन्स का सामना करना पड़ रहा है। कंगना ने इसी को लेकर उनका साथ दिया है और लिखा है, ''समझ में नहीं आ रहा है कि नीना जी के बयान पर लोग इतने तीखे रिएक्शन क्यों कर रहे हैं।

महिला और पुरुष दोनों अलग अलग हैं वो समान नहीं हो सकते। क्या वो समान हैं? समान तो महिला पुरुष कोई भी हो सकता है। जहां हम हैं यहां हर इंसान अलग लेवल है। कुछ लोग अनुभवी हैं और कुछ लोग विकसित हो चुके हैं। लेकिन समान कोई भी नहीं है।

क्या हमको भी एक आदमी की जरूरत है, ठीक उसी तरह जैसे एक आदमी को महिला की जरूरत होती है'' इसके बाद उनका ये पोस्ट खबरों का हिस्सा है और लोग लगातार इसपर बात कर रहे हैं।

नीना गुप्ता ने काफी समय से किसी फिल्म में काम नहीं किया है और कहा जा रहा है कि अगला साल उनके लिए कुछ धमाका लेकर आने वाला है। जबकि कंगना आखिरी बार फिल्म तेजस में नजर आईं थीँ।

Read more about: neena gupta kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X