नीना गुप्ता की फिल्म द लास्ट कलर ऑस्कर के लिए क्वालीफाई, डायरेक्टर विकास खन्ना ने बांटी खुशी
विकास खन्ना की फिल्म द लास्ट कलर ऑस्कर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। विकास खन्ना ने खुद ये खुशखबरी अपने ट्विटर पर शेयर की। फिल्म की हीरोइन नीना गुप्ता ने भी अपने फैन्स के साथ ये खुशखबरी शेयर की। वहीं विकास ने भी नीना गुप्ता को धन्यवाद करते हुए लिखा कि मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद।
विकास खन्ना, एक मिशेलिन स्टार शेफ है और पूरी दुनिया में उनके करोड़ों फैन्स उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। विकास की फिल्म इस साल अमरीका के पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फेस्टिवल में प्रीमियर हुई थी।

द लास्ट कलर, वाराणसी की विधवा औरतों की ज़िंदगी पर बनी एक फिल्म है जिसने इस साल, मुंबई फिल्म फेस्टिवल में भी काफी तारीफें बटोरी थीं। द लास्ट कलर का पहला पोस्टर कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जारी किया गया था।
तब से ही भारत में फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार हो रहा था। फिल्म ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सर्किट में काफी नाम कमा लिया है। द लास्ट कलर ने बोस्टन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फीचर फिल्म और नीना गुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी जीता।


Click it and Unblock the Notifications
