..................... Shraddha Walker केस पर आधारित है नीना गुप्ता की फिल्म 'वध'? Neena Gupta's film 'Vadh' is based on the Shraddha Walker case? Actress revealed the truth! - Hindi Filmibeat

Shraddha Walker केस पर आधारित है नीना गुप्ता की फिल्म 'वध'? अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा!

neena gupta

इस वक्त अभिनेत्री नीना गुप्ता एक फिल्म को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी ये रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता संजय मिश्रा नजर आने वाले हैं और फिल्म का नाम 'वध' होने वाला है। फैंस के मन में इस फिल्म को लेकर कई तरह के सवाल हैं और वो जानना चाहते हैं कि फिल्म किस तरह की होने वाली है। ये फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है और कुछ अलग तरह की कहानी सामने आने वाली है।

अफवाहें हैं कि ये फिल्म 'वध' श्रद्धा वाल्कर हत्या कांड पर निर्भर है और इस तरह के सीन फिल्म में दिखाए गए हैं जैसे आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर के साथ किया था। हालांकि अभिनेत्री ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है।

एएनआई से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "इस तरह की खबरों पर विश्वास न करें। हमारी फिल्म का श्रद्धा की हत्या के मामले से कोई लेना-देना नहीं है। कृपया फिल्म के बारे में किसी भी तरह की धारणा मन में ना रखें। फिल्म में एक हत्या जरूर दिखाई गई है लेकिन इस केस से ये बिल्कुल अलग है।''

नीना गुप्ता के इस बयान के बाद फैंस को सबकुछ क्लियर है और इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में संजय मिश्रा भी काफी अलग तरह का किरदार निभाने वाले हैं, अब तक उनको कॉमिक किरदारों के लिए जाना जाता है।

खबरें हैं कि इस फिल्म में संजय मिश्रा काफी सीरियस नजर आने वाले हैँ। नीना गुप्ता कई साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उन्होने कई दिग्गजों के साथ काम किया हुआ था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X