..................... नीना गुप्ता बोलीं, 'शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, दीप्ति नवल को मिलते थे लीड रोल- मुझे नहीं दिया' | Neena Gupta reveals Smita Patil Shabana Azmi and deepti never got all lead roles we got nothing - Hindi Filmibeat

नीना गुप्ता बोलीं, 'शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और दीप्ति नवल को मिलते थे लीड रोल- मुझे नहीं दिया'

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी बुक के लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी बुक में नीना गुप्ता प्रेग्नेंसी से लेकर शादी के बारे में लिखा है। वहीं किताब में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री के कास्टिंग काउच को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। नीना गुप्ता ने बताया है कि आर्ट हाउस सिनेमा में केवल शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और दीप्ति नवल को ही चुना गया। फिल्म डायरेक्टर्स गोविंद निहालानी और श्याम बेनेगल मेरे अच्छे दोस्त थे लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मुझे बतौर कमर्शियल एक्ट्रेस के रुप में देखा ही नहीं।

आउटलुक से बातचीत में नीना गुप्ता ने कहा, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और दीप्ति नवल को ही आर्ट सिनेमा के नजरिए देखा गया था। श्याम बेनेगल और गोविंद निहालानी मुझे जानते थे लेकिन उन्होंने मुझे कभी कमर्शियल एक्ट्रेस के तौर पर देखा नही। मुझे नहीं पता था कि मैं आखिरी इंडस्ट्री में खुद को कैसे कॉन्डक्ट करुं। मुझे लगता था कि हर कोई मेरा दोस्त है, लेकिन मैं गलत थी।

आपका कोई दोस्त नहीं होता, सब अपना काम करते है और आपको भी अपना काम करना होता है। मैंने कभी सीखा ही नहीं आखिर लोगों से बात कैसे करनी है। मैं यही सोचती थी कि अगर मैंने कुछ कह दिया तो मैं उन लोगों को खुद से दूर ना कर दूं और वह मुझे बात करना बंद ना कर दें।

लोगों ने मुझे बहुत ही पागल बनाया

लोगों ने मुझे बहुत ही पागल बनाया

नीना ने कहा कि मैं काफी शर्मीली स्वभाव की लड़की थी। मुझे बिजनेस रुल्स के बारे में कुछ खास जानकारी नही है। जिस वजह से मैंने बहुत सी गलतियां की है। लोगों ने मुझे बहुत ही पागल बनाया है।

गोविंद निहालानी ने कभी नहीं दिया लीड रोल

गोविंद निहालानी ने कभी नहीं दिया लीड रोल

मुझ पता ही नहीं था कि आखिर मुझे किसी बातचीत से कब बाहर आना और कब नहीं। गोविंद निहालानी में मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन उन्होंने मुझे कभी लीड रोल नहीं दिया, उन्होंने हमेशा शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और दीप्ति नवल को उन्होंने लीड रोल ऑफर किए थे।

मैं कभी सीख ही नहीं पाई

मैं कभी सीख ही नहीं पाई

ऐसा सिर्फ मेरे साथ नहीं हुआ बाकि उन एक्ट्रेस के साथ भी हुआ था जिन्होंने इंडस्ट्री में मेरे साथ कदम रखा था। ऐसा नहीं है कि हम खराब एक्ट्रेस थी या मोटे थे। मैं कभी सीख ही नहीं पाई कि आखिर मुझे लोगों से बातचीत कैसे करनी है।

नीना गुप्ता वर्कफ्रंट

नीना गुप्ता वर्कफ्रंट

नीना गुप्ता जल्द ही फिल्म गुडबाय में नजर आएंगी। फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के साथ कास्ट की गई है। फिल्म में वह अमिताभ बच्चन की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म डायल 100 में भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X