नीना गुप्ता ने बयां किया दर्द, 'जिस शख्स से होने वाली थी शादी, आखिरी वक्त पर उसने इनकार कर दिया'

नीना गुप्ता ने हाल में अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' रिलीज की। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कुछ पन्नों को फैंस के साथ बयां किया। नीना गुप्ता खुलासा करती हैं कि उनकी शादी होने वाली थीं लेकिन ऐन वक्त पर उनकी शादी कैंसिल हो गई। लेकिन आज तक उन्हें ये नहीं पता चल सका कि आखिर किन कारणों से उनके एक्स ने शादी कैंसिल की थी।

नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी की कई कहानियों को अपनी आत्मकथा में शामिल किया है। सोमवार को करीना कपूर ने उनकी ऑटोबायग्राफी को लॉन्च किया। इस दौरान बातचीत में बधाई हो एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बताया कि एक शख्स के साथ उनकी शादी होने वाली थी।

Neena Gupta

मैं दिल्ली में शॉपिंग कर रही थी और अचानक उस शख्स का कॉल आया कि मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता। आखिरी वक्त पर शादी करने से उस लड़के ने मना कर दिया। आज तक इस बारे में नहीं जान पाई कि आखिर क्यों उस शख्स ने क्यों किया।

नीना गुप्ता ने बताया कि वह इंसान आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं उनके बच्चे हैं। मैं उस लड़के के पैरेंट्स की बहुत इज्जत करती थीं।

जिंदगी में अकेले ही आगे बढ़ी

जिंदगी में अकेले ही आगे बढ़ी

नीना गुप्ता कहती हैं लेकिन मैं रूकी नहीं मैंने इसे भी स्वीकार किया और अकेले ही आगे बढ़ गई। मैं भी चाहती थी कि मेरी सामान्य तरह से शादी हो, बच्चे हो, मैं भी पति के साथ रहती।

जलन हुआ करती थी

जलन हुआ करती थी

नीन ने कहा कि लेकिन मेरे साथ सबकी तरह नहीं हुआ। जब मैं लोगों को देखती तो मुझे जलन हुआ करती। लेकिन मैं शराबी नहीं बनी न ही किसी को ब्लेम किया। नीना ये भी बता चुकी हैं कि उनके पिता ने उनका बहुत साथ दिया था।

क्रिकेटर के साथ अफेयर

क्रिकेटर के साथ अफेयर

मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ नीना गुप्ता का अफेयर था। शादी के बिना नीना गुप्ता ने बेटी को जन्म दिया। विवियन और नीना गुप्ता का ये अफेयर शादी तक नहीं पहुंच पाया था।

बेटी

बेटी

नीना गुप्ता की एक बेटी है मसाबा। आज वह मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा में बताया कि कैसे सिंगल मदर बनकर उन्होंने बेटी को पाला। लोगों के ताने सुने। साथ ही अपने करियर और काम पर ध्यान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X