नीना गुप्ता ने अरुणाचल प्रदेश में लगाए 557 पेड़, कर रहीं हैं इस फिल्म की शूटिंग!
बॉलीवुड अदाकारा नीना गुप्ता काफी समय से अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं। बता दें कि इस समय उनको लेकर जो खबर आ रही है वो काफी शानदार है और उनके फैंस इससे काफी खुश होने वाले हैं। खबर है कि शूटिंग के दौरान नीना गुप्ता ने अरुणाचल प्रदेश में पेड़ लगाए हैँ। खबर है कि उन्होने अपनी टीम के साथ मिलकर करीब 557 पेड़ लगाए हैं।
ये खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से चर्चा में चल रही है। नीना गुप्ता इस समय फिल्म सरदार का ग्रैंडसन की फिल्म को लेकर बिजी हैं जिसमें उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से लगातार चल रही है। इसी दौरान उन्होने ये अच्छा काम किया है। कोरोना काल के दौरान नीना गुप्ता पिछले करीब 6 महीने से मुक्तेश्वर में थीं और इस दौरान लगातार अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं।
वो अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियो पोस्ट करती रहती हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आती हैं। नीना गुप्ता ने काफी समय के बाद फिल्म बधाई हो से काफी शानदार वापसी की थी और उनकी इस फिल्म को फैंस के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
इस फिल्म में नीना के बेटे का रोल आयुष्मान खुराना ने निभाया था। इसके अलावा नीना के काम की तारीफ काफी ज्यादा हुई थी जो कि बेहतरीना बात रही थी।


Click it and Unblock the Notifications