..................... नीना गुप्ता ने बांटा अकेलेपन का दुख - सालों तक सिंगल थीं | Neena Gupta opens up on loneliness says dint have a husband or boyfriend for years - Hindi Filmibeat

नीना गुप्ता ने बांटा अकेलेपन का दुख - सालों तक ना बॉयफ्रेंड था, ना पति, पिता ने दिया था साथ

नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने पति के साथ लॉकडाउन में पहली बार पति - पत्नी की तरह रहने की खुशी शेयर की थी। अब उन्होंने एक और इंटरव्यू में अपने अकेलेपन का दुख बांटा है। नीना गुप्ता ने इस इंटरव्यू में बताया कि मसाबा के जन्म के बाद सालों तक वो सिंगल थीं। ना ही उनके पास कोई बॉयफ्रेंड था और ना ही पति जो उनका साथ देता।

नीना ने कहा - सालों तक मेरे पास ना बॉयफ्रेंड था, ना पति, सिर्फ पिता ही मेरा सहारा थे। मुझे काम में भी कोई सम्मान नहीं मिल रहा था। लेकिन भगवान ने मुझे शक्ति दी कि मैं ज़िंदगी में आगे बढ़ पाऊं और अतीत में ही ना अटकी रहूं।

neena-gupta-opens-up-on-loneliness-says-dint-have-a-husband-or-boyfriend-for-years

गौरतलब है कि 80 के दशक में वेस्ट इंडीज़, भारत के दौरे पर था और इस दौरान, नीना गुप्ता की मुलाकात क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से हुई। दोनों की दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई और वो रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि विवियन शादीशुदा थे। इस दौरान नीना प्रेगनेंट हुईं लेकिन विवियन ने उनसे शादी करने से इंकार कर दिया।

ऐसे में नीना गुप्ता ने अकेले मसाबा को जन्म देने का फैसला किया था। इस दौरान वो दिल्ली से मुंबई आ गईं और काम करने लगीं। उनकी मां का देहांत काफी पहले हो चुका था। लेकिन पिता ने उनका साथ नहीं छोड़ा और मुंबई आकर उनके साथ रहने लगे। उन्होंने ही मसाबा की परवरिश में नीना की मदद की।

Recommended Video

Neena Gupta ने बताई अपनी आपबीती जारी किया किताब Sach kahun Toh जिसमे उन्होंने बताया अपनी Biography
लिख रही हैं अपनी कहानी

लिख रही हैं अपनी कहानी

नीना गुप्ता आजकल अपनी ज़िंदगी की कहानी लिख रही हैं। वो काफी समय से इसके लिए मूड बना रही थी। उन्हें महेश भट्ट ने कई बार सुझाव दिया कि उन्हें अपनी ज़िंदगी की कहानी लिखनी चाहिए।

नहीं थी हिम्मत

नहीं थी हिम्मत

नीना गुप्ता ने बताया कि वो कभी इस बात की हिम्मत ही नहीं जुटा पाईं। लोगों को लगता है कि बिन ब्याही मां बनकर उन्होंने एक बहुत कठिनाई बड़ा जीवन बड़ी हिम्मत से जी लिया। लेकिन असली सच्चाई बताने के लिए उन्हें काफी हिम्मत जुटानी पड़ी।

फिल्मों में थी सक्रिय

फिल्मों में थी सक्रिय

गौरतलब है कि नीना गुप्ता काफी समय तक फिल्मों और टीवी पर सक्रिय थीं लेकिन धीरे धीरे वो टीवी और फिल्मों से दूर हो गईं। उन्होंने कुछ सालों पहले एक फेसबुक पोस्ट लिख कर कहा कि उन्हें काम की ज़रूरत है जिसके बाद उन्हें डायरेक्टर्स ने अप्रोच किया।

ढूंढ रही हैं राईटर

ढूंढ रही हैं राईटर

फिलहाल नीना गुप्ता अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखने के लिए एक राईटर ढूंढ रही हैं। जल्दी ही वो अपनी ज़िंदगी के किस्से, पन्नों पर उतारने लगेंगी।

लोगों से बांटी थी कहानी

लोगों से बांटी थी कहानी

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर नीना गुप्ता ने अपनी ज़िंदगी के कुछ किस्से फैन्स से शेयर किए थे। गौरतलब है कि नीना गुप्ता मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं जो कि शादीशुदा थे। फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता उन दोनों की बेटी हैं।

दूसरी शादी

दूसरी शादी

साल 2008 में नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा नाम के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से शादी कर ली। हालांकि नीना के पोस्ट में विवेक की तस्वीरें काफी कम दिखती हैं। दोनों अपनी ज़िंदगी काफी निजी रखते हैं।

ऐसे बीत रहा लॉकडाउन

ऐसे बीत रहा लॉकडाउन

पिछला लॉकडाउन भी नीना गुप्ता ने अपने पति विवेक मेहरा के साथ देहरादून में बिताया था। नीना ने एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की जहां वो विवेक से अपने बालों की चंपी करवाती नज़र आईं। नीना ने कैप्शन में लिखा - पति को इस्तेमाल करो ना।

पति देते हैं साथ

पति देते हैं साथ

गौरतलब है कि नीना गुप्ता ने धमाकेदार वापसी की थी अमित शर्मा की फिल्म बधाई हो के साथ जिसमें वो 50 साल से ऊपर उम्र में प्रेगनेंट महिला के किरदार में दिखीं थीं। इस रोल के लिए उन्हें ढेरों अवार्ड्स मिले। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड भी। उस अवार्ड शो में नीना का उत्साह बढ़ाने उनके पति भी मौजूद थे।

अकसर दिख जाते हैं

अकसर दिख जाते हैं

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा भी अकसर अपनी मां और उनके पति के साथ दिखाई दे जाती हैं। नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता ने पिछले साल मसाबा मसाबा सीरीज़ के साथ दिल जीता। अब दोनों इस सीरीज़ के दूसरे सीज़न की तैयारी कर रहे हैं।

नई नीना गुप्ता

नई नीना गुप्ता

नीना गुप्ता आजकल अपना करियर और उम्र दोनों ही बिल्कुल नए सिरे से जी रही हैं। और उनकी फैन फॉलोइंग में भी तेज़ी से इज़ाफा। ये नई नीना गुप्ता फैन्स को और ज़्य़ादा पसंद आ रही हैं। आपको छोड़ जाते हैं नीना जी की इस प्यारी सी तस्वीर के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X