बहू तो वर्जिन ही होनी चाहिए... खुद बनी थी BF से बिन ब्याही मां, लड़कियो को लेकर कही चुभने वाली बात
Neena Gupta On Virginity: अभिनेत्री नीना गुप्ता जो कि अपनी फिल्मों में शानदार एक्टिंग के साथ साथ रियल लाइफ में अपनी बोल्ड और बेबाकी को लेकर छाई रहती हैं, उन्होंने अब महिलाओं की आजादी के मुद्दे पर अपनी बात रखी है। नीना गुप्ता का कहना है कि भले ही लोग कहते हैं कि आज महिलाएं स्वतंत्र हो गई हैं, लेकिन असलियत कुछ और है। उन्होंने बताया कि कई घरों में महिलाओं को अपनी पसंद के छोटे-छोटे फैसले भी लेने नहीं दिए जाते।

अभी भी वर्जिन दुल्हन की डिमांड
नीना ने कहा कि आज भी बहुत से लोग शादी में 'वर्जिन पत्नी' को अहमियत देते हैं। उन्होंने कहा, "वे चाहते हैं कि उनकी पत्नी पहले कभी किसी से शादी न हुई हो। वो एकदम वर्जिन हों। क्या सच में कुछ बदला है? महिलाएं अभी भी पैट्रियार्की में फंसी हैं।"
नीना गुप्ता आगे बताती हैं कि कुछ लोग समाज में बोल्ड और मॉडर्न दिखते हैं, लेकिन असल भारत में ज्यादातर लोग अब भी पुराने तरीके से सोचते हैं।
अपने परिवार के उदाहरण किए शेयर
नीना ने अपने परिवार के अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे शादी के बाद महिलाओं को रोजाना कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
उनकी रिश्तेदार ने मुंबई में एक बड़े कंपनी में काम करने वाले लड़के से शादी की। लड़की साईं बाबा की पूजा करती थी और अपने कमरे में उनका फोटो रखना चाहती थी, लेकिन सास ने मना कर दिया और अपने पूजा गुरु का फोटो लगाने को कहा। दूसरा उदाहरण देते हुए नीना ने बताया कि उनकी भतीजी को उसकी सास ने कहा कि वह अपने बेडसाइड टेबल पर अपने परिवार की तस्वीर नहीं रख सकती। नीना ने कहा कि इससे साफ है कि महिलाओं की स्थिति बदलने में अभी बहुत लंबा रास्ता है।
सिंगल मदर बनीं और बेटी की मां
नीना गुप्ता 30 साल की उम्र में सिंगल मदर बनीं और उन्होंने अपनी बेटी मासाबा को शादी के बाहर जन्म दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके लिए सही साबित हुआ, लेकिन वे इसे किसी और के लिए सलाह नहीं मानतीं।


Click it and Unblock the Notifications











