'शादी मत करो, लिव-इन रिलेशनशिप में रहो'- बेटी मसाबा के तलाक पर नीना गुप्ता
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस में नीना गुप्ता का नाम शुमार है। जो लगातार फिल्मों में नजर आ रही हैं। हाल में ही आयुष्मान खुराना की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नीना गुप्ता नजर आईं। इन दिनों वह अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता और पति मधु मंटेना का तलाक हुआ। इस पर मां नीना गुप्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है।
बेटी मसाबा गुप्ता के तलाक पर नीना गुप्ता ने कहा कि शादी से अच्छा होगा कि लिव इन में रहो। उनका ये बयान काफी चर्चा में रहा। इससे पहले नीना गुप्ता खुद अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बातचीत कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications