नीना गुप्ता ने प्रीतीश नंदी के निधन पर शोक जाहिर करने से किया इनकार, किया आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल

Neena Gupta On Pritish Nandy Death: प्रीतीश नंदी एक मशहूर फिल्ममेकर हुआ करते थे और आपको बता दें कि 8 जनवरी को उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद अनुपम खेर ने अपने एक पोस्ट के दौरान दी। इस खबर के बाद में काफी सारे बॉलीवुड सितारे भी प्रीतीश नंदी के निधन पर शोक जाहिर करते हुए नजर आए।
लेकिन इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने प्रीतीश नंदी के निधन पर शोक जाहिर करने से साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने ना सिर्फ फ़िल्ममेकर को गाली दी बल्कि नीना गुप्ता ने इसके पीछे का पूरा किस्सा भी शेयर किया है।
दरअसल बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए प्रीतीश नंदी के निधन को लेकर एक पोस्ट शेयर किया और उनको अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। अनुपम खेर ने अपने पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि जब वह मुंबई आए थे तो उनकी शुरुआती दिनों में फिल्म मेकर ने उनकी कितनी मदद की थी।
हालांकि अनुपम खेर के इस पोस्ट में कमेंट में नीना गुप्ता ने लिखा कि वह प्रीतीश नंदी के निधन पर शोक जाहिर नहीं करेंगी। हालांकि आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने अपना यह कॉमेंट डिलीट कर दिया है। लेकिन अभी भी नीना गुप्ता का यह कॉमेंट तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें उन्होंने अपनी कहानी भी बताई है।
नीना गुप्ता ने अनुपम खेर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि "क्या आपको पता है कि प्रीतीश नंदी ने मेरे साथ क्या किया है। मैं उसको बासटर्ड कहती हूं। उसने मेरे बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट चुरा लिया था और उसको पब्लिश कर दिया था। इसलिए कोई RIP नहीं। आप समझ सकते हैं और मेरे पास में इसका सबूत भी है।"


Click it and Unblock the Notifications